प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने कैडेट (अंडर-17) वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय कुश्ती दल को बधाई दी

Posted On: 01 AUG 2022 6:44PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली के रोम में कैडेट (अंडर-17) वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भारतीय अंडर-17 कुश्ती दल को बधाई दी है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"7 स्वर्ण सहित 14 पदक (जिनमें से 5 महिला एथलीटों द्वारा जीते गए) और 32 वर्षों के बाद ग्रीको रोमन में एक स्वर्ण के साथ, कैडेट (अंडर-17) वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ रहा है। भारत पदक तालिका के शीर्ष पर भी रहा है। हमारे दल को बधाई।"

 

***

एमजी/एएम/जीबी/वाईबी



(Release ID: 1847286) Visitor Counter : 242