प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2022 5:42PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

‘हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है! @raltejeremy को बधाई, जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीता है और इसके साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपार गौरव और यश प्राप्त कर लिया है। उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’

********

एमजी/एएम/आरआरएस/डीवी                             


(रिलीज़ आईडी: 1846787) आगंतुक पटल : 496
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam