प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों को 31 जुलाई को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के जुलाई संस्करण को सुनने के लिए आमंत्रित किया
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ पुस्तिका के जून संस्करण को साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
30 JUL 2022 6:27PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को 31 जुलाई को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जुलाई संस्करण को सुनने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ पुस्तिका के जून संस्करण को भी साझा किया है जिसमें अंतरिक्ष में भारत की शानदार प्रगति, खेल के मैदान पर अद्भुत गौरव, और रथ यात्रा जैसे अनगिनत दिलचस्प विषयों को शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
‘मैं आप सभी को कल, 31 जुलाई को सुबह 11 बजे इस महीने की #मन की बात को सुनने के लिए आमंत्रित करता हूं।
इसके साथ ही एक पुस्तिका को भी साझा कर रहा हूं जिसमें पिछले महीने के दिलचस्प विषयों जैसे कि अंतरिक्ष में भारत की शानदार प्रगति, खेल के मैदान पर अद्भुत गौरव, रथ यात्रा, इत्यादि को शामिल किया गया है।’
***
एमजी/एएम/आरआरएस/सीएस
(रिलीज़ आईडी: 1846572)
आगंतुक पटल : 293
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Assamese
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam