प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

‘मेरे मित्र, आबे सान’ - प्रधानमंत्री ने शिंजो आबे को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 08 JUL 2022 9:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट में कहा:

‘‘श्री आबे के निधन से जापान और पूरी दुनिया ने एक महान दूरदर्शी राजनेता को खो दिया है। और, मैंने अपने एक अत्‍यंत प्रिय मित्र को खो दिया है।

मेरे मित्र आबे सान को श्रद्धांजलि...’’  

‘‘मैं वर्ष 2007 में पहली बार श्री आबे सान से मिला था। उस पहली मुलाकात के बाद से ही  हमारे बीच आपसी संवाद के अनगिनत यादगार पल रहे हैं। मैं उनमें से प्रत्येक पल को संजो कर रखूंगा। श्री आबे सान ने भारत-जापान संबंधों को नई ठोस मजबूती प्रदान की थी। उन्होंने उस समय जापान द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर चलना सुनिश्चित किया था जब नया भारतअपने यहां विकास को तेज गति प्रदान कर रहा था।’’

‘‘जहां तक वैश्विक नेतृत्व का सवाल है, श्री आबे सान दूरदर्शी सोच के धनी थे। क्वाड, आसियान के नेतृत्व वाले विभिन्‍न फोरम, हिंद-प्रशांत महासागर पहल, एशिया-अफ्रीका विकास कॉरिडोर, और आपदा रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन - ये सभी उनके बहुमूल्‍य योगदान से अत्‍यंत लाभान्वित हुए थे।’’

***

एमजी/एएम/आरआरएस                                           


(रिलीज़ आईडी: 1840300) आगंतुक पटल : 325
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , Marathi , Bengali , Manipuri , Odia , Telugu , Urdu , English , Assamese , Punjabi , Gujarati , Kannada , Malayalam