प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के साथ बैठक की

प्रविष्टि तिथि: 28 JUN 2022 8:01AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ  27 जून 2022 को जर्मनी के श्लॉस एल्मौ में भेंट की।

बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने रायसीना वार्ता के दौरान अप्रैल 2022 में राष्ट्रपति वॉन डेर लेयेन की सृजनात्मक दिल्ली यात्रा का स्मरण किया। दोनों नेताओं ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार, निवेश और जीआई समझौतों पर वार्तालाप फिर से प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने डिजिटल सहयोग, जलवायु कार्रवाई और प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ की गतिविधियों की समीक्षा भी की।

दोनों नेताओं ने समकालीन वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

***

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1837479) आगंतुक पटल : 686
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam