प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज स्वच्छता के क्षेत्र में नित नई गाथाएं लिख रहा है

प्रविष्टि तिथि: 18 APR 2022 11:34AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जनभागीदारी ने देश के विकास में नई ऊर्जा प्रदान की है और स्वच्छ भारत अभियान इसका प्रत्‍यक्ष उदाहरण है।

श्री मोदी ने कहा कि शौचालयों का निर्माण हो या कचरे का निपटान, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हो या फिर स्वच्छता की प्रतिस्‍पर्धा, देश आज स्वच्छता के क्षेत्र में नित नई गाथाएं लिख रहा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है -

"जनभागीदारी किस प्रकार किसी देश के विकास में नई ऊर्जा भर सकती है, स्वच्छ भारत अभियान इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। शौचालय का निर्माण हो या कचरे का निष्पादन, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हो या फिर सफाई की प्रतिस्पर्धा, देश आज स्वच्छता के क्षेत्र में नित नई गाथाएं लिख रहा है।"

*****

एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1817729) आगंतुक पटल : 584
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam