प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के लिये विचार आमंत्रित किये

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2022 9:11AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को आमंत्रित किया है कि वे मन की बात के आगामी अंक के लिये उन विषयों और मुद्दों पर अपने विचारों से अवगत करायें, जो उनके लिये महत्त्व रखते हैं। विचारों को माय-गव, नमो एप्प के जरिये साझा किया जा सकता है या 1800-11-7800 को डायल करके संदेश रिकॉर्ड कराया जा सकता है।

मन की बात का 88वां अंक 24 अप्रैल, 2022 को प्रसारित होगा।

माय-गव आमंत्रण को साझा करते हुये प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः

 “#मन की बात के माध्यम से हम मैदानी स्तर पर बदलाव लाने वालों लोगों के असाधारण कार्यों का अभिनंदन करते हैं। क्या आप ऐसी प्रेरणादायी जीवन यात्राओं के विषय में जानते हैं? उन्हें इस महीने की 24 तारीख के कार्यक्रम के लिये साझा करें। माय-गव, नमोएप्प पर लिखें या संदेश रिकॉर्ड करने के लिये  1800-11-7800 डायल करें।

 

 

****

एमजी/एएम/एकेपी

 


(रिलीज़ आईडी: 1814687) आगंतुक पटल : 599
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , Telugu , English , Urdu , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam