प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया

प्रविष्टि तिथि: 30 MAR 2022 9:48AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि हर भारतवासी हमारे स्वतंत्रता संग्राम में श्यामजी कृष्ण वर्मा के अविस्मरणीय योगदान पर गर्व करता है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2003 में जेनेवा से महान स्वतंत्रता सेनानी की अस्थियां वापस भारत लाये जाने को भी याद किया।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

निर्भीक श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर रहा हूं। हर भारतवासी हमारे स्वतंत्रता संग्राम में श्यामजी कृष्ण वर्मा के अविस्मरणीय योगदान पर गर्व करता है। वर्ष 2003 में उनकी अस्थियों को जेनेवा से वापस लाना मेरे जीवन के सबसे विशेष पलों में विद्यमान रहेगा।

****

 

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1811235) आगंतुक पटल : 431
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam