स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले कम होकर 14,704 रह गए, 707 दिनों के बाद 15 हजार से कम सक्रिय मामले


पिछले 24 घंटों में 1,233 नए मामले सामने आए

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 183.82  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

12-14 आयु वर्ग में 1.50 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई

Posted On: 30 MAR 2022 9:57AM by PIB Delhi

एक अहम घटनाक्रम में भारत में सक्रिय मामले लगातार गिरावट दर्ज करते हुए आज कम होकर 14,704 रह गए। देश में 707 दिनों के बाद सक्रिय मामले 15 हजार से कम रह गए। सक्रिय मामले अब कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं। 21 अप्रैल,2020 को देश में सक्रिय मामले 14,759 थे।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002381N.jpg

 

निरंतर गिरावट दर्ज करते हुए बीते 24 घंटे में कोरोना के 1233 नए मामले सामने आएं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003Y163.jpg

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1,876 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,87,410 हो गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EM5K.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कुल 6,24,022 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.85 करोड़ से अधिक (78,85,56,935) जांच की गई हैं।

 

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.25 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.20 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0054SUG.jpg

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 183.82 करोड़ (1,83,82,41,743) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,19,19,610 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.50 करोड़ (1,50,55,291) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

 

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

10403582

दूसरी खुराक

9998306

 

प्रीकॉशन खुराक

4445103

 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

18413039

दूसरी खुराक

17506270

 

प्रीकॉशन खुराक

6838374

12-14 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

15055291

 

पहली खुराक

57027194

15-18 वर्ष आयु वर्ग

दूसरी खुराक

37729295

 

 18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

554469705

दूसरी खुराक

464931719

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

202722920

दूसरी खुराक

185097617

 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक

126719220

दूसरी खुराक

115296186

प्रीकॉशन खुराक

11587922

    प्रीकॉशन खुराक

 

2,28,71,399

कुल

 

1,83,82,41,743

 

*****

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1811210) Visitor Counter : 244