स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 183.26 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
12-14 आयु वर्ग में 1.23 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई
भारत में कोरोना के सक्रिय मामले आज कम होकर 15,859 रह गए,कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 0.04 प्रतिशत
पिछले 24 घंटों में 1,270 नए मामले सामने आए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.26 प्रतिशत है
Posted On:
28 MAR 2022 9:04AM by PIB Delhi
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 183.26 करोड़ (1,83,26,35,673) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,17,89,216 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.23 करोड़ (1,23,75,762) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
10403486
|
दूसरी खुराक
|
9996574
|
|
प्रीकॉशन खुराक
|
4424002
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
18412826
|
दूसरी खुराक
|
17502040
|
|
प्रीकॉशन खुराक
|
6799364
|
12-14 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
12375762
|
|
पहली खुराक
|
56833999
|
15-18 वर्ष आयु वर्ग
|
दूसरी खुराक
|
37248743
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
554304688
|
दूसरी खुराक
|
463667842
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
202695826
|
दूसरी खुराक
|
184801083
|
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
126700974
|
दूसरी खुराक
|
115111778
|
प्रीकॉशन खुराक
|
11356686
|
प्रीकॉशन खुराक
|
|
2,25,80,052
|
कुल
|
|
1,83,26,35,673
|
लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 15,859 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1,567 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,83,829 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1270 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 4,32,389 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.73 करोड़ से अधिक (78,73,55,354) जांच की गई हैं।
साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई हैर। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.26 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.29 प्रतिशत है।

*****
एमजी/एएम/एजे
(Release ID: 1810342)
Visitor Counter : 409
Read this release in:
Telugu
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Malayalam