स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 की अद्यतन स्थिति
भारत ने कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
दैनिक नए मामले 662 दिनों के बाद घटकर 4000 से कम हुए
सक्रिय मामलों की संख्या 664 दिनों के बाद घटकर 50,000 से कम हुई
प्रविष्टि तिथि:
08 MAR 2022 1:27PM by PIB Delhi
भारत ने आज महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की क्योंकि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के दैनिक नए मामले घटकर 3,993 हो गए हैं। 662 दिनों के अंतराल के बाद ये देश में दर्ज सबसे कम नए मामले हैं, जबकि 16 मई, 2020 को 3,970 दैनिक नए मामले सामने आए थे।

एक अन्य उपलब्धि में देश के सक्रिय मामलों की संख्या 664 दिनों के बाद घटकर 50,000 से कम हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 49,948 है। 14 मई, 2020 को 49,219 मामले दर्ज हुए थे।

देश में परीक्षण क्षमता का लगातार विस्तार जारी है। देश में पिछले सप्ताह में औसतन 8.5 लाख जांच की गईं और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत दर्ज हुई।
भारत सरकार एक ‘‘संपूर्ण सरकार’’ पहुंच के माध्यम से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ सहयोग से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। टीकाकरण भारत सरकार की इस महामारी के नियंत्रण और प्रबंधन की पांच सूत्री (परीक्षण, ट्रैक, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार सहित) रणनीति का अभिन्न अंग है। भारत सरकार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के सहयोग से कोविड-19 के नियंत्रण और प्रबंधन की दिशा में अपने प्रयासों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है।
***
एमजी/एएम/आईपीएस/वीके
(रिलीज़ आईडी: 1804024)
आगंतुक पटल : 286