प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री कच्छ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे


इस संगोष्ठी का आयोजन समाज में महिला संतों की भूमिका और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए किया जा रहा है

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2022 3:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कच्छ के धोरडो स्थित महिला संत शिविर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी को शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस संगोष्ठी का आयोजन समाज में महिला संतों की भूमिका और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए किया जा रहा है। धोरडो में आयोजित इस संगोष्ठी में 500 से अधिक महिला संत शामिल होंगी।

इस संगोष्ठी में संस्कृति, धर्म, महिला उत्थान, सुरक्षा, सामाजिक स्थिति और भारतीय संस्कृति में महिलाओं की भूमिका पर सत्र होंगे। इसमें महिलाओं की उपलब्धियों के साथ-साथ महिलाओं को लाभान्वित करने वाली केन्द्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

इस संगोष्ठी में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जूबिन इरानी, ​​केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, डॉ. भारती प्रवीण पवार भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में साध्वी ऋतंभरा, महा मंडलेश्वर कंकेश्वरी देवी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।     

***

एमजी/एएम/आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1803596) आगंतुक पटल : 462
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam