प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी हमले में सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
13 DEC 2021 8:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी हमले में सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना का विवरण तलब किया है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा हैः
“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर में हुये आतंकी हमले की पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने उन सुरक्षा कर्मियों के परिवारवालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, जो इस हमले में शहीद हो गये हैं।”
****
एमजी/एएम/एकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1781188)
आगंतुक पटल : 336
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam