प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 13 DEC 2021 11:34AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री हरबंस कपूर जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

 “उत्तराखंड के अपनी पार्टी के वरिष्ठ साथी श्री हरबंस कपूर जी के निधन से दुखी हूं। वे विधायी कार्यों के दिग्गज और अनुभवी प्रशासक थे। वे जनसेवा और सामाजिक कल्याण में अपने योगदान के लिये सदैव याद किये जायेंगे। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनायें। ओम् शांति।

 

****

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1780808) आगंतुक पटल : 360
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam