स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

भारत में कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 124.10 करोड़ के स्तर को पार किया


पिछले 24 घंटों में 80.98 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

रिकवरी दर 98.36 प्रतिशत पर पहुंची

पिछले 24 घंटों में 8,954 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले घटकर 99,023, 547 दिनों के बाद एक लाख से कम

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (0.84 प्रतिशत) लगातार 17 दिनों से 1% से कम

Posted On: 01 DEC 2021 9:48AM by PIB Delhi

 

पिछले 24 घंटों में 80,98,716 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 124.10 करोड़ (1,24,10,86,850) पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,28,94,826 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,83,861

 

दूसरी खुराक

94,97,716

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,83,79,105

 

दूसरी खुराक

1,65,00,848

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

45,94,92,943

 

दूसरी खुराक

22,56,54,139

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक

18,49,49,869

 

दूसरी खुराक

12,10,09,097

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,58,23,193

 

दूसरी खुराक

7,93,96,079

कुल

 

1,24,10,86,850

 

पिछले 24 घंटों में 10,207 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,40,28,506 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.36 प्रतिशत हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AYXL.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 157 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 8,954 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003MB3Q.jpg

देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 547 दिनों के बाद घटकर 99,023 हो गया है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.29% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043EWN.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 11,08,467 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 64.24 करोड़ से अधिक (64,24,12,315) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.84 प्रतिशत है जो बीते 17 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.81 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 58 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 93 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005AKYC.jpg

****

एमजी/एमएम/एके



(Release ID: 1776707) Visitor Counter : 384