प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 09 NOV 2021 10:43AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।

अपने कई ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

"उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश ने जो प्रगति की है, उससे मुझे विश्वास है कि यह पूरा दशक उत्तराखंड का ही होने वाला है।

उत्तराखंड में विकास का जो काम हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब पहाड़ का पानी और जवानी, दोनों यहां के काम आ रहे हैं। मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।"

**********

एमजी/एएम/एकेपी

 


(रिलीज़ आईडी: 1770223) आगंतुक पटल : 504
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam