प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2021 5:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

किस्मत के क्रूर फैसले ने एक गुणवान और प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को हमसे छीन लिया है। यह उनके जाने की उम्र नहीं थी। आने वाली पीढ़ियां उन्हें उनके कार्यों और शानदार व्यक्तित्व के लिए प्यार से याद करेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

***

एमजी/एएम/एमपी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1767665) आगंतुक पटल : 513
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam