स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 95.89 करोड़ के पार पहुंचा



पिछले 24 घंटों में 65.86 लाख कोविड रोधी टीके लगाए गये

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.04 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद उच्चतम है

पिछले 24 घंटों में 14,313 दैनिक नये मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या (2,14,909) है, जो अब तक हुए कुल मरीजों की संख्या का 0.63 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.48 प्रतिशत) पिछले 109 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

Posted On: 12 OCT 2021 9:42AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 65,86,092 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 95.89 करोड़ (95,89,78,049) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 93,66,392 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।


 

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः


 

 

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,75,424

दूसरी खुराक

90,36,583

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,59,259

दूसरी खुराक

1,53,98,857

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

38,68,20,261

दूसरी खुराक

10,40,73,546

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,61,56,424

दूसरी खुराक

8,38,76,362

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,48,69,202

दूसरी खुराक

6,00,12,131

योग

95,89,78,049

 

पिछले 24 घंटों में 26,579 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,20,057 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.04 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001G6L9.jpg

पिछले लगातार 107 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।


 

पिछले 24 घंटों में कुल 14,313 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। जो बीते 224 दिनों में मरीजों की न्यूनतम संख्या है।


 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CV5R.jpg


 

सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 2,14,900 है, जो 212 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.63 प्रतिशत हैं।


 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CBA0.jpg
 

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,81,766 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.50 करोड़ से अधिक (58,50,38,043) नमूनों की कोविड जांच की है।


 

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.48 प्रतिशत है, जो पिछले 109 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.21 प्रतिशत है। वह भी पिछले 43 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 126 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।


 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046H9Y.jpg



 

एमजी/एएम/एनके



(Release ID: 1764494) Visitor Counter : 160