PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 07 OCT 2021 6:49PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

·         राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 92.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं

·         देश में पिछले 24 घंटों में 22,431 नए रोगी सामने आए

·         देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम, वर्तमान में 0.72 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम

·         भारत में 2,44,198 सक्रिय मामले, 204 दिनों में सबसे कम

·         संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.95 प्रतिशतमार्च 2020 के बाद सबसे अधिक

·         बीते 24 घंटे में 24,602 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,32,00,258 हुई

·         साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.68 प्रतिशत, पिछले 104 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

·         दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.57 प्रतिशत, पिछले 38 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

·         अब तक कुल 57.86 करोड़ टेस्ट किए गए

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

Image

 

Image

 

Image

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 92.63 करोड़ से अधिक हुआ

पिछले 24 घंटों में 43.09 लाख से अधिक खुराक दी गईं 

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.95 प्रतिशत हुई, मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक 

पिछले 24 घंटों में 22,431 नए रोगी सामने आए 

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,44,198) कुल मामलों का 0.72 प्रतिशत है 
  

साप्ताहिक पॉजिटिवटी दर (1.68 प्रतिशत) पिछले 104 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

 

पिछले 24 घंटों में 43,09,525 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 92.63 करोड़ (92,63,68,608) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 90,14,182 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,74,457

दूसरी खुराक

89,67,785

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,56,797

दूसरी खुराक

1,51,98,102

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

37,46,12,592

दूसरी खुराक

9,41,31,072

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,30,05,166

दूसरी खुराक

8,04,01,016

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,32,00,268

दूसरी खुराक

5,81,21,353

कुल

 

92,63,68,608

 

पिछले 24 घंटों में 24,602 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,00,258 हो गई है।

 नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.95% है। स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LDB2.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 102 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 22,431 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003G9UL.jpg

वर्तमान में 2,44,198 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 204 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.72 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZV43.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,31,819 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.86 करोड़ (57,86,57,484) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.68 प्रतिशत है जो पिछले 104 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.57 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 38 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 121 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1761671

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता पर अपडेट

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 93.94 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराये गए हैं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 7.64 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने की व्यवस्था कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

केंद्र सरकार देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(7 अक्टूबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

93,94,54,695

शेष टीके

7,64,75,975

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 93.94 करोड़ से अधिक (93,94,54,695) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 7.64 करोड़ से अधिक (7,64,75,975) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1761688

 

प्रधानमंत्री ने पीएम केयर्स के तहत स्थापित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किए

प्रधानमंत्री ने 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र समर्पित किए

पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र, अब देश के सभी जिलों में चालू हो गए हैं

शासन-प्रमुख के रूप में मेरी अखंड यात्रा के 21वें वर्ष में प्रवेश करने पर मैं देश और उत्तराखंड के लोगों का आभार व्यक्त करता है

"उत्तराखंड की भूमि से मेरा सम्बन्ध केवल हृदय का ही नहीं कर्म का भी है, सार का ही नहीं, तत्व का भी है।"

 “कोरोना से लड़ाई के लिए इतने कम समय में भारत ने जो सुविधाएं तैयार कीं, वो हमारे देश के सामर्थ्य को दिखाता है, महामारी से पहले सिर्फ 1 टेस्टिंग लैब से करीब 3 हजार टेस्टिंग लैब्स के नेटवर्क का निर्माण किया गया

"
जैसे-जैसे मांग बढ़ी, भारत ने मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन में 10 गुनी से अधिक की वृद्धि की"

"बहुत जल्द भारत टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा"

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एम्स ऋषिकेशउत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एडॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किए। इसके साथ ही देश के सभी जिलों को अब पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रजो संचालन में हैं, उनकी सुविधा मिल जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रीउत्तराखंड के राज्यपालमुख्यमंत्रीराज्य के मंत्री और स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित थे।

श्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि जिस भूमि से जीवनदायनी योग और आयुर्वेद का उदय हुआ, वहीं आज ऑक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी से लड़ने में भारत ने इतने कम समय में जो सुविधाए तैयार कीं, वह हमारे देश के सामर्थ्य को दिखाता है। सिर्फ एक टेस्टिंग लैब से करीब तीन हजार टेस्टिंग लैब का नेटवर्क तैयार हो गया। मास्क और किट्स के आयातक से निर्यातक बनने का सफर भारत ने पूरा किया। देश के दूर-दराज इलाकों में भी नये वेंटिलेटर्स की सुविधायें उपलब्ध कराई गईं। भारत में मेड इन इंडिया वैक्सीन का तेजी से और बड़ी मात्रा में निर्माण हुआ। भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने जो कर दिखाया, वह हमारी संकल्पशक्ति, हमारे सेवाभाव, हमारी एकजुटता का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामान्य दिनों में भारत एक दिन में 900 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करता था। मांग बढ़ने के साथ भारत ने मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन दस गुना से ज्यादा तक बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के किसी भी देश के लिये अकल्पनीय लक्ष्य था, लेकिन भारत ने इसे हासिल कर लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हर भारतवासी के लिये गर्व की बात है कि कोरोना वैक्सीन की 93 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। बहुत जल्द भारत 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने कोविन प्लेटफार्म का निर्माण करके पूरी दुनिया को राह दिखाई कि इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कैसे किया जाता है।

जानकारी के लिये:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1761771

प्रेस विज्ञप्ति: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1761949

प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1761980

 

सरकार ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

इस योजना के तहत कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को व्यापक सहायता प्रदान की जाएगी

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत 18 साल की उम्र से मासिक वृत्ति और 23 वर्ष की आयु होने पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29 मई2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन बच्चों के लिए व्यापक सहायता की घोषणा की थी जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। इस योजना का उद्देश्य उन बच्चों की निरंतर तरीके से व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना हैजिन्होंने अपने माता-पिता को कोविड महामारी में खो दिया है। साथ ही इसका उद्देश्य उन बच्चों को स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनके कल्याण में मदद करनाउन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना तथा 23 वर्ष की आयु होने पर वित्तीय सहायता के साथ उन्हें एक आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना है।

जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1761819

   महत्वपूर्ण टवीट

 ********

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1762093) Visitor Counter : 119