प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के विश्व के सबसे बड़े खादी के राष्ट्रीय ध्वज की सराहना की है


उन्होंने त्योहारों के दौरान खादी और हथकरघा उत्पादों को अपनाने की अपील की

प्रविष्टि तिथि: 03 OCT 2021 5:24PM by PIB Delhi

 

 

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के सम्मान में लद्दाख के लेह, में दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज (225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा) के अनावरण के खादी ग्रामोद्योग आयोग के प्रयासों की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया :

“यह आदरणीय बापू के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि है, जिनकी खादी में गहरी रुचि को व्यापक रूप से जाना जाता है।

इस त्योहारी सीजन में खादी और हथकरघा उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर विचार करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूती दें।”

***

एमजी/एएम/एमपी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1760627) आगंतुक पटल : 815
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam