वित्‍त मंत्रालय

अगस्‍त 2021 में जीएसटी राजस्व संग्रह


अगस्‍त में 1,12,020 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह

Posted On: 01 SEP 2021 1:18PM by PIB Delhi

अगस्‍त, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,12,020 करोड़ रुपये रहा जिसमें सीजीएसटी 20,522 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 26,605 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 56,247 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रहीत 26,884 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,646 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रहीत 646 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में सीजीएसटी के लिए 23,043 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से एसजीएसटी के लिए 19,139 करोड़ रुपये का निपटान किया है। इसके अतिरिक्‍त केन्‍द्र सरकार ने केन्‍द्र और राज्‍यों के बीच 50:50 के आधार पर 24,000 करोड़ रुपये को आईजीएसटी तदर्थ निपटान के तौर पर किया है। अगस्‍त 2021 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍व सीजीएसटी के लिए 55,565 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 57,744 करोड़ रुपये है।

अगस्‍त 2021 महीने के लिए राजस्व संग्रह पिछले साल के इसी महीने में संग्रहीत हुए जीएसटी राजस्व के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान वस्‍तुओं के आयात से प्राप्‍त राजस्व 27 प्रतिशत अधिक रहा है। अगस्‍त 2019-20 के राजस्‍व संग्रह 98,202 करोड़ रुपये की तुलना में इसमें 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जीएसटी संग्रह लगातार नौ महीने तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने के बाद जून 2021 में घटकर 1 लाख करोड़ रुपये के स्‍तर से नीचे आ गया था। कोविड प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जीएसटी संग्रह जुलाई और अगस्‍त 2021 में फिर 1 लाख करोड़ से अधिक हो गया जो यह दर्शाता है कि अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से सुधर रही है। आर्थिक वृद्धि और कर अपवंचना निरोधक गतिविधियों खासकर फर्जी बिल बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई से जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी हुई है और आने वाले महीनों में जीएसटी संग्रह के दमदार बने रहने की संभावना है।

 

नीचे दी गई तालिका में अगस्‍त, 2020 के मुकाबले अगस्‍त 2021 महीने के दौरान संग्रहीत जीएसटी राजस्‍व के राज्यवार आंकड़े दिए गए हैं।

 

अगस्‍त 2021 महीने के दौरान जीएसटी राजस्‍व में राज्यवार वृद्धि

 

राज्‍य

अगस्‍त-20

अगस्‍त-21

प्रतिशत वृद्धि

1

जम्मू और कश्मीर

326

392

20%

2

हिमाचल प्रदेश

597

704

18%

3

पंजाब

1,139

1,414

24%

4

चंडीगढ़

139

144

4%

5

उत्तराखंड

1,006

1,089

8%

6

हरियाणा

4,373

5,618

28%

7

दिल्ली

2,880

3,605

25%

8

राजस्थान

2,582

3,049

18%

9

उत्तर प्रदेश

5,098

5,946

17%

10

बिहार

967

1,037

7%

11

सिक्किम

147

219

49%

12

अरुणाचल प्रदेश

35

53

52%

13

नगालैंड

31

32

2%

14

मणिपुर

26

45

71%

15

मिजोरम

12

16

31%

16

त्रिपुरा

43

56

30%

17

मेघालय

108

119

10%

18

असम

709

959

35%

19

पश्चिम बंगाल

3,053

3,678

20%

20

झारखंड

1,498

2,166

45%

21

उड़ीसा

2,348

3,317

41%

22

छत्तीसगढ़

1,994

2,391

20%

23

मध्य प्रदेश

2,209

2,438

10%

24

गुजरात

6,030

7,556

25%

25

दमन और दीव

70

1

-99%

26

दादरा और नगर हवेली

145

254

74%

27

महाराष्ट्र

11,602

15,175

31%

29

कर्नाटक

5,502

7,429

35%

30

गोवा

213

285

34%

31

लक्षद्वीप

0

1

220%

32

केरल

1,229

1,612

31%

33

तमिलनाडु

5,243

7,060

35%

34

पुदुचेरी

137

156

14%

35

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह

13

20

58%

36

तेलंगाना

2,793

3,526

26%

37

आंध्र प्रदेश

1,955

2,591

33%

38

लद्दाख

5

14

213%

97

अन्य क्षेत्र

180

109

-40%

99

केन्‍द्र क्षेत्राधिकार

161

214

33%

 

कुल योग

66,598

84,490

27%

 


वस्‍तुओं के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है।

***

एमजी/एएम/जेके/वीके           

 



(Release ID: 1751066) Visitor Counter : 1124