स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 58.89 करोड़ के पार पहुंचा


देश में स्वस्थ होने की दर 97.68 हुई, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है

पिछले 24 घंटों में 25,467 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए

वर्तमान में सक्रिय मामले, कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं, यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है

भारत में सक्रिय मामले इस समय 3,19,551 हैं, जो बीते 156 दिनों में सबसे कम है,कुल मामलों के केवल 0.98 प्रतिशत

दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.55 प्रतिशत) पिछले 29 दिनों से तीन प्रतिशत से कम

Posted On: 24 AUG 2021 10:07AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 58.89 करोड़ (58,89,97,805) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 65,03,493 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है। 

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,53,692

दूसरी खुराक

82,32,742

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,07,076

दूसरी खुराक

1,26,40,318

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

22,03,32,468

दूसरी खुराक

2,03,29,375

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

12,34,70,622

दूसरी खुराक

4,93,70,668

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

8,33,38,747

दूसरी खुराक

1,03,53,692

कुल

 

58,89,97,805

 

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पिछले 24 घंटों में 39,486 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,17,20,112 हो गई है। 

स्वस्थ होने की दर 97.68 प्रतिशत पर पहुंची गई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है। 

 

 

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 58 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 25,467 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और नए रोगियों की संख्या में कमी ने सक्रिय मामलों को 3,19,551 तक कम कर दिया है जो कि 156 दिनों में सबसे न्यूनतम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। 

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,47,526 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 50.93 करोड़ से अधिक (50,93,91,792) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.90 प्रतिशत से नीचे, पिछले 60 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 1.55 प्रतिशत है। पिछले 29  दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 78 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

 

*********

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1748480) Visitor Counter : 720