स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 57.61 करोड़ के पार  


रिकवरी दर (97.54 प्रतिशत) पर पहुंची जो मार्च, 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर 

पिछले 24 घंटों में 34,457 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

भारत में कुल सक्रिय मामले (3,61,340) इस समय 151 दिनों में सबसे कम 

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत जो मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम 

दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.00 प्रतिशत) जो पिछले 26 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर कायम 



प्रविष्टि तिथि: 21 AUG 2021 10:13AM by PIB Delhi

आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 36,36,043 लोगों का टीकाकरण करने से भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 57.61 (57,61,17,350) करोड़ के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 64,01,385 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का ब्योरा इस प्रकार है:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,03,52,796

 

दूसरी खुराक

81,87,062

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,82,99,850

 

दूसरी खुराक

1,24,76,020

18-44 आयु समूह

पहली खुराक 

21,37,85,511

 

दूसरी खुराक 

1,84,75,457

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह 

पहली खुराक 

12,18,54,173

 

दूसरी खुराक

4,80,82,007

60 वर्ष से अधिक    

पहली खुराक 

8,30,11,132

 

दूसरी खुराक

4,15,93,342

कुल

 

57,61,17,350

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 36,347 कोरोना संक्रमित रोगियों के ठीक होने से कुल ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गई है।

रिकवरी दर 97.54 प्रतिशत पर पहुंची गई है जो मार्च, 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है।

पिछले 55 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 34,457 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से ठीक होने और नए मामलों में कमी सक्रिय मामलों को 3,61,340 तक कम कर दिया है जो कि 151 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिविटी मामलों का केवल 1.12 प्रतिशत हैं जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 17,21,205 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर भारत ने अबतक 50.45 करोड़ से अधिक (50,45,76,158) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, पिछले 57 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.98 प्रतिशत, 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 2.00 प्रतिशत है। पिछले 26 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 75 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

****

एमजी/एमएम/एके/एसएस  
 


(रिलीज़ आईडी: 1747799) आगंतुक पटल : 676
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , Kannada , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Malayalam