प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री 17 अगस्त को टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2021 7:59PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीट दल के साथ बातचीत करेंगे।

कुल 9 खेल स्पर्धाओं के 54 पैरा - एथलीट देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए टोक्यो जायेंगे। यह पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाला अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल है। इस बातचीत के दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

 

***

एमजी / एएम / आर / डीए


(रिलीज़ आईडी: 1746169) आगंतुक पटल : 690
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam