स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत की कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 42 करोड़ के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार करने की उपलब्धि हासिल की


रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत रही

पिछले 24 घंटों में 35,342 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या (4,05,513) वर्तमान में कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत है

32 दिनों से लगातार दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर (2.12 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

Posted On: 23 JUL 2021 11:13AM by PIB Delhi

भारत की कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 42 करोड़ के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर, 42,34,17,030 वैक्सीन की खुराक 51,94,364 सत्रों के दौरान दी गई हैं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 54,76,423 खुराकें दी गईं।

इसमें शामिल है: 

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,80,416

दूसरी खुराक

76,51,103

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,78,34,482

दूसरी खुराक

1,06,40,254

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

13,33,04,056

दूसरी खुराक

55,55,468

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

9,95,79,752

दूसरी खुराक

3,25,92,396

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

7,29,46,445

दूसरी खुराक

3,30,32,658

कुल

42,34,17,030

 

 

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से प्रारंभ हो चुका है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमित लोगों में से, 3,04,68,079 रोगी पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 38,740 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इससे कुल रिकवरी की दर 97.36 प्रतिशत पर पहुँच गई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में दैनिक रूप से 35,342 नए मामले सामने आए हैं।

लगातार छब्बीस दिनों से 50,000 से भी कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत में आज कुल सक्रिय मामले 4,05,513 हैं और यह सक्रिय मामले अब देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.30 प्रतिशत हैं।

देश भर में जाँच क्षमता में काफी वृद्धि के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 16,68,561 जाँच की गईं। कुल मिलाकर, भारत ने अब तक 45.29 करोड़ (45,29,39,545) से अधिक जाँच की हैं।

जहां एक तरफ पूरे देश में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, वहीं साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर वर्तमान में 2.14 प्रतिशत है और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर आज 2.12 प्रतिशत है। लगातार 32 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 46 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

***

एमजी/एएम/एसएस/डीसी



(Release ID: 1738068) Visitor Counter : 265