प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रविष्टि तिथि:
23 JUL 2021 10:04AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “भारत माता के वीर सपूत उल्लेखनीय व्यक्ति चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर स्मरण करते हैं। अपनी युवावस्था के दौरान उन्होंने भारत को साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के लिए खुद का बलिदान कर दिया। वह भविष्य के लिए एक विचारक भी थे और उन्होंने एक मजबूत एवं न्यायपूर्ण भारत का सपना देखा था।”
***
एमजी/एएम/एसकेसी/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1738007)
आगंतुक पटल : 839
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam