स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया


रिकवरी की दर बढ़कर 97.31 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटों के दौरान 41,157 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,22,660) की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है

लगातार 27दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी रेट (2.13प्रतिशत) 3प्रतिशत से कम बना हुआ है



Posted On: 18 JUL 2021 10:25AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 40 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, 50,46,387 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 40,49,31,715 खुराक लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 51,01,567 खुराक लगाई गई हैं।

 

इनमें शामिल हैं :

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,69,092

दूसरी खुराक

75,40,656

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,77,92,396

दूसरी खुराक

1,03,48,504

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

12,42,65,428

दूसरी खुराक

48,64,609

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

9,74,79,640

दूसरी खुराक

2,90,71,946

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

7,20,87,206

दूसरी खुराक

3,12,12,238

कुल

40,49,31,715

 

कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,02,69,796 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 42,004लोग ठीक हुए हैं। इस प्रकार स्वस्थ होने की दर 97.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001FR1U.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 41,157 दर्ज किए गए।

लगातार 21 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00298LQ.jpg

भारत के सक्रिय मामले 4,22,660 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QAJ6.jpg

 

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 19,36,709जांच कराई गयी। भारत में अभी तक कुल 44.39 करोड़ (44,39,58,663) जांचें की जा चुकी हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.13 प्रतिशत रही। लगातार 27 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई हैऔर यह पिछले लगातार 41 दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004AFD8.jpg

 

****

 

एमजी/एएम/एके/डीसी



(Release ID: 1736533) Visitor Counter : 673