युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

श्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय टीम की तैयारी/भागीदारी की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2021 5:05PM by PIB Delhi

युवा मामले एवं खेल मंत्री, श्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय टीम की तैयारी/भागीदारी की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में उच्च स्तरीय समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्रीश्री निशीथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। बैठक में खेल सचिव, श्री रवि मित्तलसाई के महानिदेशक श्री संदीप प्रधानभारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री नरिंदर बत्रा और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001REIS.jpg

बैठक में टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित एथलीटों के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाओं सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023IN7.jpg

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने #चीयर4इंडिया अभियान की प्रगति और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 13 जुलाई को शाम 5 बजे टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होने वाले एथलीटों के साथ बातचीत की तैयारियों पर भी चर्चा की ताकि उन्हें अगले खेलों में भाग लेने से पहले प्रोत्साहित किया जा सके। इस वार्ता का दूरदर्शन और विभिन्न सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

*****

एमजी/एएम/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1734832) आगंतुक पटल : 786
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam