स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 31करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी


पिछले 24 घंटे में देश में टीके की 61.19 लाख खुराक दी गयीं

पिछले 24 घंटे में 48,698 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,95,565 हुई, संख्या 86 दिनों के बाद 6 लाख से कम हुई

लगातार 44वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 96.72 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79 प्रतिशत, लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम

Posted On: 26 JUN 2021 10:46AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 31 करोड़ को पार कर गयी जिसके साथ देश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक 42,00,839 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 31,50,45,926 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 61,19,169 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,01,83,459

दूसरी खुराक

71,75,222

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,74,05,275

दूसरी खुराक

93,02,922

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

7,91,80,154

दूसरी खुराक

17,15,458

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

8,59,69,905

दूसरी खुराक

1,40,81,556

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,70,95,979

दूसरी खुराक

2,29,35,996

कुल

31,50,45,926

 

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 48,698 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार 19वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018DBW.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 5,95,565 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या 86 दिनों के बाद 6 लाख से कम हुई है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 17,303 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.97 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VA9R.jpg

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 44वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 64,818 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों     की तुलना में बीमारी से16,000 से ज्यादा (16,120) लोग स्वस्थ हुए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003N4R3.jpg

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,91,93,085 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 64,818 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.72 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00483NQ.jpg

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 17,35,781 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या 39.95 करोड़ से ज्यादा (39,95,68,448) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.97 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.79 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 19 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005WARV.jpg

 

 

एमजी/एएम/पीके/डीसी



(Release ID: 1730496) Visitor Counter : 326