PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 14 JUN 2021 6:25PM by PIB Delhi


 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

  • भारत में सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 9,73,158 हो गयी; 66 दिनों के बाद 10 लाख से कम
  • देश में पिछले 24 घंटे में 70,421 नये मामले दर्ज किए गए, 74 दिनों के बाद सबसे कम।
  • पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,19,501 लोग स्वस्थ हुए
  • लगातार 32वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा।
  • रिकवरी रेट बढ़कर 95.43% हुआ।
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.72%, लगातार 21 दिन से 10% से कम
  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक 25.48 करोड़ टीके लगाये गये। 

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

Image

कोविड-19 अपडेट

  • भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान 70,421 नये मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 74 दिनों के बाद सबसे कम
  • सक्रिय मामलों की संख्या 66 दिनों के बाद 10 लाख से कम हुई

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 70,421 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार सातवें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 9,73,158 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या 66 दिनों के बाद 10 लाख से कम हुई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 53,001 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.30 प्रतिशत है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1726988

 

कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी नवीनतम जानकारी

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशोंको कोविड टीके की 26.68 करोड़ से अधिक खुराक (26,68,36,620) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 25,27,66,396 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.40 करोड़ से ज्यादा (1,40,70,224) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा टीके की 96,490 से ज्यादा खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशोंको प्रदान कर दी जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1726916

 

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को एम्फोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 106300शीशियां आवंटित – श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने ट्विटर के माध्यम से घोषणा की कि लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की विशिष्ट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिएआज सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों में इस दवा की अतिरिक्त 106300 शीशियां आवंटित की गई हैं।

माननीय मंत्री ने आगे कहा किआज सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों कोपरंपरागत एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 53,000 शीशियां भी आवंटित की गई हैं। मरीजों के लिएसुचारू आपूर्ति और उचित समय पर इलाज को सुनिश्चित करने के लिए परंपरागत एम्फोटेरिसिन-बी का आवंटन किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1726968

जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कठिन समय में आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति में सहायता की

  • 1 मई से 09 जून 2021 तक कोविड टीके के 683 बक्से और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के 527 बक्से भेजे गये
  • 1 मई से 09 जून 2021 तक ब्लैक फंगस की दवाओं के 85 बक्से भी भेजे गये

जयपुर हवाई अड्डे से 1 मई से 9 जून 2021 तक कोविड टीकों के कुल 683 बक्से (20.59 मीट्रिक टन), ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के 527 बक्से (8.24 मीट्रिक टन), ऑक्सीमीटर के 42 बक्से (475 किलो),कोविड-19 डिटेक्शन किट के 30 बक्से (542 किलो), टीकाकरण किट के 08 बक्से (224 किलो) और ब्लैक फंगस बीमारी की दवाओं के 85 बक्से (612 किलो)विभिन्न विमान सेवाओं के माध्यम से भेजे गए।

ऑक्सीजन संकट पर काबू पाने के लिए 26 अप्रैल2021 से 16 मई 2021 तक ऑक्सीजन के 9 खाली टैंकर भारतीय वायु सेना के विमान (सी17) से जयपुर से जामनगर भेजे गए।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1726977

देश के विभिन्न जिलों में 850 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं : डीआरडीओ  सचिव

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सचिव डॉ. सी. सतीश रेड्डी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश की ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएम केयर्स फंड से देश के विभिन्न जिलों में 850 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के 'आजादी का अमृत महोत्सव' व्याख्यान श्रंखला में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि डीआरडीओ जरूरत पड़ने पर हर तरह की सहायता देने के लिए तैयार है, साथ ही कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की मदद के लिए डीआरडीओ द्वारा उपलब्ध कराए गए फ्लाइंग अस्पताल की तरह और भी अस्पताल तैयार होंगे।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1727011

पुणे स्थित फर्म एंटी-वायरल एजेंटों की परत चढ़े3डी-प्रिंटेड मास्क ले कर आई

3डी प्रिंटिंग और फार्मास्यूटिकल्स के एकीकरण से एक नए प्रकार का मास्क तैयार हुआ है जो संपर्क में आने पर वायरस पर हमला करता है। पुणे स्थित स्टार्ट-अप फर्म थिंकर टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित, ये मास्क एंटी-वायरल एजेंटों से लेप किए हुए होते हैं जिन्हें आमतौर पर “वायरुसाइड्स” के रूप में जाना जाता है।यह विषाणुनाशक मास्क परियोजना कोविड-19 के खिलाफ सरकार की लड़ाई के रूप में, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक वैधानिक निकाय, प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड द्वारा व्यावसायीकरण के लिए चुनी गई शुरुआती परियोजनाओं में से एक है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1726940

डीबीटी-वित्त पोषित स्टार्टअप एआई-पावर्ड कॉन्टैक्ट-फ्री हेल्थ मॉनिटर और स्टेप-डाउन आईसीयू की सुविधा प्रदान करता है

डोजी का लक्ष्य अपनी मिलियन आईसीयू पहल के जरिए हर व्यक्ति को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से परिवर्तनकारी तकनीक का उपयोग करके सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाना है। इस कंपनी का लक्ष्य विभिन्न भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से सीएसआर फंड जुटाकर सार्वजनिक अस्पतालों के 50,000बिस्तरों को स्टेप-डाउन आईसीयू में उन्नत करना है। यह पहल अस्पतालों को कोविड-19के संकट से निपटने में सक्षम बनाएगी और भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे में एक तेज और दीर्घकालिक परिवर्तन की शुरुआत करेगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े:https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1727022

आईआईटी रोपड़ ने देश का पहला विद्युत मुक्त सीपीएपी उपकरण 'जीवन वायु' विकसित किया

कम संसाधन वाले क्षेत्रों में और आवागमन के दौरान जीवन बचाने का उद्देश्य

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ ने एक उपकरण 'जीवन वायु' विकसित किया है जिसे सीपीएपी मशीन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह देश का पहला ऐसा उपकरण है जो बिना बिजली के भी काम करता है और अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीजन पाइपलाइन जैसी दोनों प्रकार की ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों के लिए अनुकूलित है। ये प्रावधान अन्य मौजूदा सीपीएपी मशीनों में उपलब्ध नहीं हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1727017

 

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी

केरल: राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में आज कोविड-19 की तीसरी लहर की स्थिति में लागू करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की गयी। चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिदिन दो से ढाई लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। राज्य सरकार ने मरने वालों की वास्तविक संख्या छिपाने वाले अधिकारियों की व्यापक शिकायतों के बाद कोविड-19 से मौतों की फिर से जांच करने का भी फैसला किया है। इस बीच, राज्य में कल 11,584 नए कोविड मामले दर्ज किए गये। 206 नई मौतों के साथ, मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,181 हो गयी। टीपीआर 12.24% रहा। राज्य में अब तक कुल 1,13,25,484टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें से 90,71,276 ने पहली खुराक ली और 22,54,208 ने दूसरी खुराक ली है।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में ढील के साथ बढ़ाया गया लॉकडाउन लागू हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के ऐसे 11 जिलों में एक विशेष कोविड-19 टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है, जो अभी भी कोविड-19 के मामलों में बढ़त दर्ज कर रहे हैं। राज्य को अब तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिये से 5,000 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन प्राप्त हुई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन ने कहा है कि 355 ऐसे लोगों में ब्लैक फंगस का पता चला है, जो कोविड से प्रभावित नहीं थे। तमिलनाडु ने कल 14,061 नए कोविड मामले और 267 मौतें दर्ज की। कल 2,08,123 को टीके की खुराक मिलीं। अब तक राज्य भर में 1,08,42,928टीके लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 86,91,807 को पहली खुराक और 21,51,121 को दूसरी खुराक मिली है।

कर्नाटक: आठ सप्ताह के लॉकडाउन के बाद, आज से 19 जिलों में लॉकडाउन में ढील दी गयी है, जबकि उच्च सकारात्मकता दर वाले 11 जिलों को अभी और इंतजार करना होगा। देश में पहली बार ड्रोन के जरिए दवायें पहुंचाने का परीक्षण राज्य में होगा। चिक्कबल्लापुर जिले के गौरीबिदनूर में 18 जून से प्रारंभिक परीक्षण और 21 जून से 45 दिनों के लिए आधिकारिक परीक्षण होगा। रविवार रात तक शहर में कुल 38,34,843 (बेंगलुरू अर्बन और बीबीएमपी दोनों सहित) टीके की पहली खुराक दी गई थी। यह शहर की 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के अनुमानित 1.1 करोड़ लोगों की लक्षित आबादी का लगभगएक तिहाई(34%) है। अब तक राज्य भर में 1,69,55,711 टीकाकरण किये जा चुके हैं, जिनमें से 1,39,43,769 को पहली खुराक और 30,11,942 को दूसरी खुराक मिली है।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने 58 मौतों के साथ 1,02,876 नमूनों के परीक्षण के बाद 6770 नए कोविड-19 मामले दर्ज किये, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 12,492 को छुट्टी दे दी गयी। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,19,29,606 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 93,06,916 पहली खुराक और 26,22,690 दूसरी खुराक शामिल हैं। अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, जिन्होंने अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य को कोविड -19 की वजह से खो दिया है, को एक स्थायी आय सुनिश्चित करने के लिए अब राज्य सरकार से 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। सहायता में 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी शामिल होगी, और शेष 4 लाख रुपये का भुगतान लाभार्थियों को किश्तों में किया जाना है।

तेलंगाना: कल 1280 नए दैनिक कोविड मामले और 15 मौतें दर्ज हुईं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,03,369 और मरने वालों की संख्या 3484 तक पहुंच गयी। सभी श्रेणियों के 1,52,087 लोगों को पहली खुराक मिली और 3694 लोगों को दूसरी खुराक मिली। राज्य में पहली खुराक प्राप्त करने वालों की कुल संख्या 64,69,106 और दूसरी खुराक 15,10,530 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस महीने की 14 (आज) से 17 तारीख तक लगभग 3 लाख टीके  लगाने के लिए 13 और 'विशेष समूहों' के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इन समूहों में स्टेट एक्साइज, पंचायत राज, बैंक, डाक विभाग के कर्मचारी, महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य, डायलिसिस और थैलेसीमिया रोगी, निजी चिकित्सा व्यवसायी (पीएमपी) और पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी (आरएमपी) के कर्मचारी शामिल हैं।

असम: असम में पिछले 24 घंटों में कोविड से कुल 36 मौत हुईं,जबकि दिन के दौरान किए गए 1,00,455 परीक्षणों में 2,167 नए संक्रमणों का पता चला, पॉजिटविटी दर 2.16 प्रतिशत रही। कामरूप मेट्रो में 226 नए मामले सामने आये। केंद्र द्वारा वैक्सीन की खुराक की आपूर्ति होते ही राज्य का स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए 2000टीम के साथ तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री श्री केशब महंत ने कहा, 2000 टीमों में से प्रत्येक का लक्ष्य प्रति दिन टीके की 200 खुराक देना है।

मणिपुर:15 और मौते दर्ज हुईं, वहीं 5059 परीक्षणों में 530पॉजिटिव मिले। मणिपुर में टीकाकरण करने वालों की संख्या रविवार को 4,67,076 तक पहुंच गयीं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर परीक्षण जारी है। आरएटी मोबाइल परीक्षण अभियान के दौरान 3,000 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया; परीक्षण में 323कोविड-19पॉजिटव मिले। कांगपोकपी जिले में सिर्फ कोविड मुक्त प्रमाण पत्र वाले दुकानदार ही दुकानें खोल सकते हैं।

मेघालय: कोविड-19 हॉटस्पॉट पूर्वी खासी हिल्स जिले सहित मेघालय में पॉजिटिविटी दर में गिरावट जारी है। एक पखवाड़े में पॉजिटिविटी दर 11.74% से 10.11% हो गई है। एक महीने पहले यह आंकड़ा 15.46% था। मेघालय ने रविवार को 305 ताजा कोविड मामले दर्ज किए, जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम है, जबकि इस दौरान 547 की रिकवरी भी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में छह मौतों से मरने वालों की संख्या 733 तक पहुंच गयी।

सिक्किम: सिक्किम में रविवार को किये गये 1312 परीक्षणों में 157 नए कोविड पॉजिटिव मामले दर्ज किए। इस दौरान 387 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,553 है। पिछले एक सप्ताह में पॉजिटव मामलों में कमी आई है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में संक्रमण मुक्त होने वालों की दर बेहतर हो गयी है। जांच पूरी तेजी के साथ की जा रही हैं साथ ही जिलों में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

त्रिपुरा: पूरे राज्य में आज से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को 30,000 टीके लगाए जायेंगे। इस बीच पिछले 24 घंटों में 565 लोगों का परीक्षण पॉजिटिव रहा और 7 और लोगों की मौत कोविड-19 से हुई।

नगालैंड: नगालैंड में रविवार को 82 नये मामले सामने आये और 5 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 3502 हैं जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 23,644 तक पहुंच गयी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैडम सैंपलिंग, टीकाकरण और जागरूकता अभियान चलाया गया।

महाराष्ट्र: मौसम विभाग के द्वारा तटीय कोंकण और मुंबई क्षेत्र में 15 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने मुंबई, उपनगरीय और कोंकण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में टीकाकरण अभियान को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र ने रविवार को 10,442 नए कोविड मामले दर्ज किए, जिसके साथ कुल संख्या बढ़कर 59,08,992 हो गयी। पिछले 24 घंटों में, राज्य में 483 मौतें भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,11,104 हो गयी है। इसके साथ ही, इसी अवधि में 7,504 रिकवरी भी दर्ज हुईं जिससे संक्रमण मुक्त होने वालों की कुल संख्या 56,39,271 तक पहुंच गयी । मुंबई में पिछले 24 घंटों में 700 नए मामले सामने आये, 704 डिस्चार्ज हुए और 19 मौतें दर्ज हुईं। महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मिकोसिस मामलों की कुल संख्या रविवार को 7,395 तक पहुंच गई। इनमें से ब्लैक फंगस से संक्रमित 644 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,212 बीमारी से उबर चुके हैं।

गुजरात: गुजरात ने दी गयी कोविड वैक्सीन खुराक ने 2 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जो एक नया अहम पड़ाव है। राज्य में कल 2,34,501टीके लगाए गए। गुजरात में कल कोविड-19 के 455 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान 1063 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। गुजरात में अब तक 8,75,000 मरीज कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट में और सुधार हुआ और यह 97.53 प्रतिशत तक पहुंच गयी। गुजरात में इस समय 10,249 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 253 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

राजस्थान: राजस्थान में रविवार को सात और कोरोनोवायरस से संबंधित मौतें और 308 नये मामले दर्ज किए गए, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,822 और कुल संक्रमितों की संख्या  9,49,684 हो गयी। राजस्थान सरकार ने शनिवार को कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों को 1 लाख रुपये की एकमुश्त रकम और उनके 18 साल होने तक 2500 रुपये मासिक, और 18 वर्ष के होने पर उन्हें 5 लाख रुपये की एकमुश्त राशि देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने घोषणा की कि ये सहायता 'मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना' के तहत दी जा रही है। राज्य में स्थापित किये जा रहे 111 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों में से 20 ने काम करना शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में, लोगों को कोविड महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए 'युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान' शुरू किया जाएगा। युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं लगभग 16 लाख विद्यार्थियों को कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी देकर कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जायेगा। अभियान की प्रभावी रीयल टाइम ऑनलाइन निगरानी के लिए एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है। मध्यप्रदेश अब कोरोना संक्रमण के मामले में देश में 26वें नंबर पर है। वहीं, विभिन्न संकट प्रबंधन समितियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर नई गाइड लाइन जारी की जाएंगी, जबकि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के केवल 274 मामले सामने आए हैं।20 जिलों में एक भी केस नहीं है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में रविवार को 459 लोग संक्रमित पाये गये जिससे कोविड -19 की कुल संख्या बढ़कर 9,86,963 हो गयी जबकि इस दौरान छह और मृत्यु के कारण मरने वालों की कुल संख्या 13,317 हो गयी। विभिन्न अस्पतालों से कुल 147 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 9,59,969 तक पहुंच गई, जबकि 802 अन्य लोगों ने दिन के दौरान होम आइसोलेशन पूरा कर लिया। कोरोनावायरस केस की पॉजिटिविटी दर घटकर 1.4 प्रतिशत रह गई, जो अप्रैल में दूसरी लहर के चरम के दौरान 30 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी।

गोवा: गोवा सरकार ने राज्य में इस महीने की 21 तारीख तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। रविवार को गोवा में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 420 बढ़कर 1,62,468 हो गयी, जबकि मरने वालों की संख्या 14 की बढ़त के साथ 2,928 हो गई। इस दिन 581 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने से, तटीय राज्य की रिकवरी संख्या बढ़कर 1,54,658 हो गई। वर्तमान में, राज्य में कोविड-19 के 4,882 सक्रिय मामले हैं।

पंजाब: जांच में पॉजिटिव पाये गये रोगियों की कुल संख्या 587903 है। सक्रिय मामलों की संख्या 12981 है। कुल मौतों की संख्या 15562 है। कोविड-19टीके की पहली खुराक पाने वालों (हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 1246849 है। कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक पाने वालों (हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 315991 है। 45 साल से ऊपर टीके की पहली खुराक पाने वालों की संख्या 3098770 है। 45 साल से ऊपर टीके की दूसरी खुराक पाने वालों की संख्या 505379 है।

हरियाणा: अब तक पॉजिटिव पाये गये नमूनों की कुल संख्या 765861 है। सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 4661 है। मरने वालों की कुल संख्या 8992 है। आज की तारीख तक कुल 6521486 को टीका लगाया जा चुका है।

चंडीगढ़: प्रयोगशाला से पुष्टि हुए कुल कोविड-19 मामले 61110 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 520 है। आज की तारीख तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 792 है।

हिमाचल प्रदेश: आज की तारीख तक कोविड पॉजिटिव पाये गये मरीजों की कुल संख्या 198550 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4777 है। अब तक मरने वालों की कुल संख्या 3375 है।

 

Important Tweets

*********

एमजी/एएम/एसएस/एसएस


(Release ID: 1727167) Visitor Counter : 313