स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1.34 लाख दैनिक नये मामले सामने आए
लगातार सातवें दिन दैनिक नये मामलों की संख्या दो लाख से कम
कोविड-19 के 17,13,413 सक्रिय मामलों के साथ लगातार तीसरे दिन इनकी संख्या 20 लाख से कम
लगातार 21वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा
नियमित वृद्धि के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.79 प्रतिशत हुआ
दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 6.21 प्रतिशत हुआ, लगातार 10वें दिन 10 प्रतिशत से कम
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लोगों को टीके की 22 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं
Posted On:
03 JUN 2021 10:40AM by PIB Delhi
भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1,34,154 नये मामले दर्ज किए गए। लगातार सातवें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 17,13,413 हो गयी।
पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 80,232 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 6.02 प्रतिशत है।

साथ ही लगातार 21वें दिन भारत में बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,11,499 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 77,345 ज्यादा लोग उबरे हैं।

भारत में महामारी शुरू होने के बाद से कुल 2,63,90,584 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,11,499 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 92.79 प्रतिशत हो गयी है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 21,59,873 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुई जांच की कुल संख्या 35.3 करोड़ से ज्यादा (35,37,82,648) है।
जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 7.66 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 6.21 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 10 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 22.10 करोड़ से ज्यादा गयी।
अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 31,24,981 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 22,10,43,693 खुराक दी जा चुकी हैं।
इनमें ये शामिल हैं:
एससीडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
99,12,522
|
|
दूसरी खुराक
|
68,15,468
|
एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,58,49,178
|
|
दूसरी खुराक
|
85,84,162
|
आयु वर्ग 18-44 वर्ष
|
पहली खुराक
|
2,26,12,866
|
|
दूसरी खुराक
|
59,283
|
आयु वर्ग 45-60 वर्ष
|
पहली खुराक
|
6,78,84,028
|
|
दूसरी खुराक
|
1,09,73,523
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली खुराक
|
5,94,06,566
|
|
दूसरी खुराक
|
1,89,46,097
|
कुल
|
|
22,10,43,693
|
1st Dose
|
99,12,522
|
2nd Dose
|
68,15,468
|
1st Dose
|
1,58,49,178
|
2nd Dose
|
85,84,162
|
1st Dose
|
2,26,12,866
|
2nd Dose
|
59,283
|
1st Dose
|
6,78,84,028
|
2nd Dose
|
1,09,73,523
|
1st Dose
|
5,94,06,566
|
2nd Dose
|
1,89,46,097
|
22,10,43,693
|
|
|
|
|
****
एमजी/एम/पीके/एसएस
(Release ID: 1723998)