स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में 1.32 लाख दैनिक नये मामले सामने आए


लगातार छठे दिन दैनिक नये मामले दो लाख से कम

17,93,645सक्रिय मामलों के साथ, लगातार दो दिनों से इनकी संख्या 20 लाख से कम

लगातार 20वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 92.48 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 6.57 प्रतिशत हुआ, लगातार नौवें दिन 10 प्रतिशत से कम

Posted On: 02 JUN 2021 11:28AM by PIB Delhi

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.32 लाख नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की संख्या 1,32,788 थी।

लगातार छठे दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZP4Q.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 17,93,645 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 1,01,875 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 6.34 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WC1N.jpg

साथ ही लगातार 20वें दिन भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,31,456 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 98,668 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036R8V.jpg

भारत में महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,61,79,085 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,31,456 लोग स्वस्थ हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 92.48 प्रतिशत हो गयी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046YH4.jpg

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,19,773 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 35 करोड़ से ज्यादा (35,00,57,330) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 8.21 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 6.57 प्रतिशत हो गया। यह लगातार नौ दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DUPR.jpg

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 21.85 करोड़ से ज्यादा गयी।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 30,91,543 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 21,85,46,667 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:   

एससीडब्ल्यू

पहली खुराक

98,99,574

 

दूसरी खुराक

68,03,865

एएफडब्ल्यू

पहली खुराक

1,57,63,082

 

दूसरी खुराक

85,56,719

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

2,13,73,965

 

दूसरी खुराक

39,443

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

6,72,19,095

 

दूसरी खुराक

1,08,65,046

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

5,91,55,780

 

दूसरी खुराक

1,88,70,098

कुल

 

21,85,46,667

 

 

एमजी/एम/पीके/डीसी



(Release ID: 1723777) Visitor Counter : 195