प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री चक्रवाती तूफान ‘यास’ के व्‍यापक प्रभावों की समीक्षा करने के लिए 28 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे


प्रधानमंत्री चक्रवाती तूफान ‘यास’ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 27 MAY 2021 3:54PM by PIB Delhi

      प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मई, 2021 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री चक्रवाती तूफान ‘यास’ के व्‍यापक प्रभावों का आकलन करने के लिए इन दोनों राज्यों में आयोजित की जाने वाली समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री इसके साथ ही इन दोनों राज्यों में चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

 

***

 

एमजी/एएम/आरआरएस – 9677               


(रिलीज़ आईडी: 1722191) आगंतुक पटल : 251
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam