स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या और गिरकर 24,95,591 हुई


दो लाख आठ हजार (2.08 लाख) मामलों के साथ नये मामलों का नीचे जाने का रुझान भी बरकरार

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 91,191 की कमी

देश में अब तक बीमारी से कुल 2,43,50,816 लोग स्वस्थ हुए, पिछले 24 घंटे में करीब तीन लाख मरीज बीमारी से स्वस्थ हुए

लगातार 13वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट और बढ़कर 89.66 प्रतिशत हुआ

एक दिन में अब तक की सर्वाधिक 22.17 लाख जांच हुईं

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 11.45 प्रतिशत

दैनिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.42 प्रतिशत; लगातार दूसरे दिन 10 प्रतिशत से कम

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की 20 करोड़ खुराक का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया गया

Posted On: 26 MAY 2021 11:05AM by PIB Delhi

भारत में अब लगातार 10वें दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या तीन लाख से कम दर्ज की गयी।

पिछले 24 घंटे में 2,08,921 नये मामले सामने आए

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001I39U.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर अब 24,95,591 हो गयी। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 91,191 की कमी आयी है। यह देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का 9.19 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025KZW.jpg

साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 13वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,95,955 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 87,034 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VY1W.png

भारत में आज बीमारी से कुल 2,95,955 लोगों के स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल 2,43,50,816 लोगों में कोविड-19 ठीक हुआ है। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 89.66 प्रतिशत हो गयी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004J7WH.jpg

     दूसरी तरफ भारत में पिछले 24 घंटे में अब तक सर्वाधिक 22,17,320 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33,48,11,496 है।

     साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 11.45 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9.42 प्रतिशत हो गया। यह लगातार दो दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005WBPW.jpg

     भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 20 करोड़ के पार चली गयी जिसके साथ देश ने अपने टीकाकरण अभियान में एक नया मुकाम हासिल किया।

     अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 28,70,378 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 20,06,62,456 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 97,96,058 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 67,29,213 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,51,71,950 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 83,84,001 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 1,29,57,009 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 6,20,88,772 और दूसरी खुराक लेने वाले 1,00,30,729 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,71,35,804 पहली खुराक लेने वाले और 1,83,68,920 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एससीडब्ल्यू

पहली खुराक

97,96,058

 

दूसरी खुराक

67,29,213

एएफडब्ल्यू

पहली खुराक

1,51,71,950

 

दूसरी खुराक

83,84,001

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

1,29,57,009

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

6,20,88,772

 

दूसरी खुराक

1,00,30,729

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

5,71,35,804

 

दूसरी खुराक

1,83,68,920

कुल

 

20,06,62,456

 

एमजी/एम/पीके/डीसी



(Release ID: 1721845) Visitor Counter : 295