प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 18 MAY 2021 1:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री चमन लाल गुप्ता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “श्री चमन लाल गुप्ता जी अनगिनत सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए याद किए जाएंगे। वह एक समर्पित विधायक थे और उन्होंने पूरे जम्मू एवं कश्मीर में भाजपा को सुदृढ़ बनाया। उनके निधन पर दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों तथा समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।”

 

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1719583) आगंतुक पटल : 227
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam