प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनए के वयोवृद्ध सैनिक ललती राम जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
09 MAY 2021 1:30PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज़ाद हिंद फौज-आईएनए के वयोवृद्ध सैनिक श्री ललती राम जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
एक ट्वीट संदेश में श्री मोदी ने कहा, "आईएनए के वयोवृद्ध ललती राम जी के निधन से दुखी हूँ। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को याद करता हूं। उनके जैसे महान लोगों ने भारत के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी है।"
***
एमजी/एएम/एमकेएस/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1717448)
आगंतुक पटल : 191
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam