PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी बुलेटिन- अपडेटेड

Posted On: 07 MAY 2021 6:51PM by PIB Delhi

 

  • केंद्र विश्व समुदाय से मिल रही कोविड-19 राहत सामग्री को लगातार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रभावी और त्वरित तरीके से आवंटित और वितरित कर रहा है
  • स्वस्थ होने वाली संख्या में तेजी, पिछले 24 घंटों में 3.31 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए
  • पीएम केयर कोविड हॉस्पिटल (धनवंतरि), अहमदाबाद के लिए पश्चिमी नौसेना कमान से अतिरिक्त नौसैना कार्मिकों को तैनात किया गया
  • कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म में एक नया सिक्योरिटी फीचर जोड़ा गया है
  • ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने विभिन्न राज्यों को 185 टैंकरों में 2960 एमटी से ज्यादा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई है

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

विश्व समुदाय से प्राप्त कोविड-19 राहत सामग्री का केंद्र द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निरंतर आवंटन

  • देश भर में टीकाकरण अभियान बढ़ने के साथ भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 16.49 करोड़ के पार
  • टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18-44 आयुवर्ग के 11.8 लाख से अधिक लोगों को टीके लगे
  • स्वस्थ होने वाली संख्या में तेजी, पिछले 24 घंटों में 3.31 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए
  • कोरोना संक्रमण के एक-चौथाई मामले सिर्फ 10 जिलों तक सिमटे

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716735

 

भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 17.35 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की नि:शुल्क खुराकें प्रदान की हैं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की अभी भी 90 लाख से अधिक खुराक (90,30,670) उपलब्ध हैं। नकारात्मक संतुलन वाले राज्य टीकों की आपूर्ति से ज्यादा उपभोग (अपव्यय सहित) दिखा हैं, क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए गए टीके को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों को 10 लाख से अधिक (10,25,000) खुराकें मिलेंगी।

अधिक जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716732

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डॉ. आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली में कोविड-19 के प्रबंधन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कोविड-19 के गंभीर रोगियों के उपचार के बारे में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली की तैयारियों की मौके पर जाकर समीक्षा की। डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली में सेवा देने वाले केन्द्रीय अस्पतालों में कोविड-19 के प्रबंधन की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया था।

कोविड-19 के दैनिक मामलों में अप्रत्याशित उछाल के मद्देनजर, राजधानी में दवाओं और प्रशिक्षित कर्मियों की पर्याप्त आपूर्ति के अलावा ऑक्सीजन, ऑक्सीजनयुक्त और आईसीयू वाले बिस्तरों की आवश्यकता कई गुना तक बढ़ गई है। भारत सरकार ने अपने सक्रिय और प्राथमिकता आधारित दृष्टिकोण के आधार पर दिल्ली में उभरती हुई परिस्थितियों की लगातार समीक्षा की है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716888

भारतीय वायु सेना और नौ सेना ने ऑक्सीजन और चिकित्सा उपकरणों की ढुलाई के लिए प्रयास तेज किए

भारतीय वायु सेना और नौसेना ने ऑक्सीजन और चिकित्सा उपकरणों की ढुलाई करते हुए कोविड-19 की मौजूदा परिस्थितियों से निपटने के लिए सिविल प्रशासन की मदद करने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। 07 मई, 2021 तक, वायु सेना के सी-17 विमान ने देश के भीतर 400 उड़ानें भरीं हैं, जिनमें 351 उड़ानें में कुल 4,904 मीट्रिक टन (एमटी) की क्षमता वाले 252 ऑक्सीजन टैंकर्स को एयरलिफ्ट किया गया है। इसमें जामनगर, भोपाल, चंडीगढ़, पानागढ़, इंदौर, रांची, आगरा, जोधपुर, बेगमपेट, भुवनेश्वर, पुणे, सूरत, रायपुर, उदयपुर, मुंबई, लखनऊ, नागपुर, ग्वालियर, विजयवाड़ा, बडौदा, दीमापुर और हिंडर शहर शामिल थे। 

भारतीय वायु सेना के विमान ने 1,252 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ-साथ 1,233 एमटी की क्षमता वाले 72 क्रायोजनिक ऑक्सीजन स्टोरेज कंटेनर्स को एयरलिफ्ट करने के लिए 59 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी भरी हैं।

अधिक जानकारी के लिए : https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716805

देश भर में रेमडेरविर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 16 मई 2021 तक अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा : श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा

सभी राज्यों में रेमडेसिविर की जरूरत की समीक्षा करते और इसकी पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन देते हुए, आज केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने 16 मई, 2021 तक रेमडेसिविर का आवंटन किए जाने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि यह देश भर में रेमडेसिविर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, ताकि इस महामारी के समय में किसी भी मरीज को परेशानी न उठानी पड़े।

फार्मास्यूटिकल विभाग व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को लिखे गए एक पत्र में, यह उल्लेख किया गया था कि 21 अप्रैल से लेकर 9 मई 2021 तक की अवधि के लिए 1 मई, 2021 को जारी डीओ के माध्यम से सूचित रेमडेसिविर दवा की आवंटन योजना को जारी रखने के क्रम में, 21 अप्रैल से 16 मई, 2021 तक की वैधता वाली एक संशोधित आवंटन योजना को फार्मास्युटिकल्स विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716889

 

डब्ल्यूएनसी से नौसेना के अतिरिक्त कर्मियों को प्रधानमंत्री कोविड केयर अस्पताल (धनवंतरी), अहमदाबाद में तैनात किया गया

यह 29 अप्रैल, 2021 को अस्पताल में तैनात 57 नौसेना चिकत्सा टीम से अतिरिक्त है। टीम को दो महीने के लिए तैनात किया जा रहा है। यह टीम कोविड रोगियों को इलाज और देखभाल में अस्पताल प्रशासन की मदद करेगी।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716758

 

गोवा हवाई अड्डे से चिकित्सा की आवश्यक सामग्री की निर्बाध आपूर्ति जारी है

गोवा हवाई अड्डे ने इससे पहले देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करने के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री की सुदूर इलाकों में आपूर्ति करने वाली 8 लाइफलाइन उड़ानों को संभाला था। इसमें कुल 2.15 एमटी इनबाउंड कार्गो और 3.96 एमटी के आउटबाउंड कार्गो शामिल था। गोवा हवाई अड्डे ने जनवरी और फरवरी, 2021 के महीने में गोवा राज्य के लिए कोविड टीकों के तीन लॉट और पड़ोसी राज्य कर्नाटक लिए एक लॉट का भी प्रबंधन किया था।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716746

कोविन डिजिटल प्लेटफार्म में एक नया सिक्योरिटी फीचर जोड़ा गया

ऐसी गड़बड़ी को दूर करने और नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए, कोविन सिस्टम ने कोविन एप्लीकेशन में चार अंकों वाला सेक्योरिटी कोडवाला नया कोविड सिक्योरिटी फीचर जोड़ा है, जो 8 मई, 2021 से शुरू हो जाएगा। अगर सत्यापन के बाद लाभार्थी को टीकाकरण के लिए योग्य पाया जाता है, तो टीका लगाने के पहले, टीका लगाने वाला सत्यापनकर्ता/कर्मचारी लाभार्थियों से उसके चार अंकों वाले सेक्योरिटी कोड की जानकारी मांगेगा। इसके बाद उस अंक को कोविन सिस्टम में डाला जाएगा, ताकि टीकाकरण की स्थिति को सही से दर्ज किया जा सके।

नागरिकों के लिए सलाह

  • यह सलाह दी जाती है कि सभी नागरिक अपनी अपॉइंटमेंट स्लिप और/या अपना पंजीकृत मोबाइल, जिस पर एसएमएस आया है, को अपने साथ जरूर लाएं, ताकि टीकाकरण को दर्ज करने की प्रक्रिया को सही से पूरा करने के लिए चार अंकों वाले सिक्योरिटी कोड को बताया जा सके।
  • यह भी सलाह दी जाती है कि सत्यापनकर्ता/टीका लगाने वाले व्यक्ति को टीका लगाने से पहले सिक्योरिटी कोड को बताना पड़ सकता है। यह डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने के लिए जरूरी है, जो टीका लगने के बाद बनता है।
  • नागरिकों को टीका लगाने वाले व्यक्ति को सिक्योरिटी कोड देना होगा, क्योंकि सिक्योरिटी कोड के साथ टीकाकरण का रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद ही डिजिटल प्रमाणपत्र तैयार होगा।
  • टीकाकरण की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद नागरिकों को एक एसएमएस मिलना चाहिए। सत्यापन करने वाला एसएमएस इस बात का प्रमाण है कि टीकाकरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और डिजिटल प्रमाणपत्र बन गया है। अगर किसी को सत्यापन करने वाला एसएमएस नहीं मिलता है, तो उसे सम्बंधित टीकाकरण केंद्र के इंचार्ज से संपर्क करना चाहिये।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716749

 

आयुष मंत्रालय ने आयुष 64 और काबासुरा कुडिनीर के राष्ट्रव्यापी वितरण के लिए अभियान शुरू किया

यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि देश में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से, आयुष मंत्रायल ने कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके अलावा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। आयुष 64 और काबासुरा कुडिनीर के राष्ट्रव्यापी वितरण के लिए मंत्रालय की ओर से हालिया अभियान की शुरुआत के साथ, भारत का लक्ष्य कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716738

रेलवे (एन. एफ. रेलवे) ने असम के गुवाहाटी में 21 और सिल्चर के पास बदरपुर में 20 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराये

रेल मंत्रालय (संबंधित राज्यों की ओर से) मांगों के अनुरूप आइसोलेशन कोच की सुगमता से तैनाती के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहा है। इसमें मानव संसाधन और साजो-सामानों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना शामिल है। भारतीय रेलवे ने अब तक 70,000 बिस्तरों वाले 4,400 आइसोलेशन कोच को आइसोलेशन यूनिट के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया है।

हालिया सूचना के अनुसार, असम राज्य की नई मांग पर रेलवे (नॉर्थ फ़्रंटियर रेलवे) ने तेजी से गुवाहाटी में 21 और सिल्चर के पास बदरपुर में 20 आइसोलेशन कोच पहुंचाए हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही साबरमती, चंडलोडिया और दिमापुर में भी आइसोलेशन कोच तैनात किए थे।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716836

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने विभिन्न राज्यों को 185 टैंकरों में 2960 मीट्रिक टन से ज्यादा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की

भारतीय रेल देश के विभिन्न राज्यों में लिक्विड चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति करते हुए राहत पहुंचाने के अपने सफर को जारी रखे हुए है। अब तक, भारतीय देश के विभिन्न राज्यों में 185 टैंकरों में लगभग 2,960 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। अब तक इस अभियान के अंतर्गत 47 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं। यह भारतीय रेल का प्रयास है, जिसके तहत राज्यों के अनुरोध पर कम से कम संभावित समय में अधिकतम लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इस रिलीज के तैयार होने तक, महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को 729 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 249 मीट्रिक टन, हरियाणा को 305 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 123 मीट्रिक टन और दिल्ली को 1334 मीट्रिक टन ऑक्सीज़न की आपूर्ति की जा चुकी है।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716841

अंतरिक्ष विभाग ने देश में कोविड बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में सहयोग किया, तमिलनाडु और केरल को नियमित आधार पर लिक्विड ऑक्सीजन दिया जा रहा है

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज कहा कि अंतरिक्ष विभाग तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ को कोविड संबंधी सहायता देने खास तौर पर लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अपने तय कार्यक्षेत्र से आगे बढ़कर काम किया है। एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में, इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने कहा कि आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ की ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने के अलावा, तमिलनाडु और केरल को प्रतिदिन 9.5 टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आईपीआरसी के इसरो प्रोपल्सन कांपलेक्स की ओर से निर्मित और आपूर्ति की गई 87 टन एलओएक्स को 24 घंटे काम करके तमिलनाडु और केरल को पहले ही दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 12 एमटी एलओएक्स को भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग आंध्र प्रदेश तथा केरल में स्थानीय लोगों के लिए भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। वेंटिलेटर, प्राण और वायु समेत उन्नत चिकित्सा उपकरणों को तैयार किया गया है और बहुत जल्द उद्योगों के साथ मिलकर निर्माण शुरू किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716653

 

डाक विभाग ने कोविड-19 से संबंधित आपातकालीन को जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए सीमा शुल्क विभाग के साथ मिलकर हेल्पलाइन सुविधा शुरू की

कोविड-19 की हाल में आई दूसरी लहर के दौरान, डाक विभाग, सीमा शुल्क अधिकारियों के सहयोग से, विदेश से आने वाली आपातकालीन सामग्री जैसे-ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, उपकरण, दवाइयों आदि के तेजी से क्लीयरेंस, प्रोसेसिंग और डिलिवरी की सुविधा दे रहा है। इस बारे में डाक विभाग, संचार मंत्रालय ने एक सार्वजनिक सूचना जारी की है।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716859

 

सेना के पूर्व डॉक्टर ई-संजीवनी ओपीडी पर ऑलनाइन सलाह देंगे

सेना के रिटायर्ड डॉक्टर अब देश के सभी नागरिकों को ई-संजीवनी ओपीडी पर ऑलनाइन सलाह देंगे। पूर्व सैन्यकर्मी देश की अपील पर आगे आए हैं और जरूरतमंद नागरिकों को चिकित्सा सेवाएं देने का प्रस्ताव रखा है। रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल रजत दत्ता ने 07 मई, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन पूर्व सैनिकों को संबोधित किया, जो अपनी सेवाएं देने के लिए आगे आए हैं। ई-संजीवनी ओपीडी सरकार का फ्लैगशिप टेलिमेडिसिन प्लेटफॉर्म है, जिसे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) के निर्देशन में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक), मोहाली ने तैयार किया है।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716822

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त जानाकारी

केरल : राज्य में कल से लागू होने जा रहे कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों के सख्त रहने की संभावना है। आज आधी रात से एर्नाकुलम जिले की सीमाओं को बंद कर दिया जाएगा, जहां कोविड मामले 60,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं। राज्य ने कल 41,953 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में दर्ज होने वाले मामलों में सबसे बड़ा उछाल है। जांच में पॉजिटिविटी रेट 25.69 प्रतिशत रही। केरल उच्च न्यायालय ने आज आरटीपीआर टेस्ट की दर 500 रुपये तय करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली निजी प्रयोगशालाओं की याचिका को खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय ने केंद्र से राज्यों को टीकों के आवंटन की एक कार्य योजना पेश करने के लिए कहा है। इस बीच, राज्य में अब तक कुल 77,06,663 लोगों को टीका लगाए गए हैं। इनमें से 61,38,224 लोगों को पहली खुराक और 15,68,439 लोगों को दूसरी खुराक लगी है।

तमिलनाडु : मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के इलाज पर आने वाले खर्च को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। उच्च न्यायालय ने केंद्र और अधिकार प्राप्त समिति से तत्काल कदम उठाने और शुक्रवार (आज) तक 475 टन ऑक्सीजन के संशोधित आवंटन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की। राज्य सरकार ने गुरुवार को मद्रास उच्च न्यायालय को बताया था कि रेमेडिसविर की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं और एक या दो दिन में दवा की बिक्री करने के लिए मदुरै और कोयम्बटूर में दो काउंटर भी बनाए जाएंगे। तमिलनाडु ने गुरुवार को कोविड के 24,898 नए मामले सामने आए, जो अब तक किसी एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे राज्य में कुल मामले 12,97,500 हो गई है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 195 मौतों के साथ कुल मृतकों की संख्या 14,974 पहुंच गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,49,468 हो गई है। कल राज्य में लगभग 87,000 लोगों को टीके लगाए गए। अब तक राज्य में 63,36,452 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 47,83,045 को पहली खुराक और 15,53,407 को दूसरी खुराक मिली है।

कर्नाटक : दर्ज हुए नए मामले : 49,058; कुल सक्रिय मामले: 5,17,075; कोविड संबंधी नई मौतें: 328; कोविड से कुल मौतें: 17,212। कल 21,425 लोगों के टीकाकरण के साथ राज्य में अब तक 1,01,34,203 टीकाकरण हो चुके हैं। स्वैगबाइक नाम के एक स्टार्ट-अप ऑक्सीजन की कमी का सामना करने वाले संक्रमित व्यक्तियों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाना शुरू किया है। जैसा कि राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है, केंद्र ने सक्रियता दिखाई है और राज्य को मिलने वाली ऑक्सीजन की मात्रा को 965 मीट्रिक टन तक बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने बताया कि 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को 15 तारीख या इस महीने के अंत तक शुरू किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश : राज्य ने 72 मौतों के साथ 1,10,147 नमूनों की जांच के बाद कोविड-19 के 21,954 नए मामले दर्ज किए, जबकि पिछले 24 घंटों में 10,141 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। कल तक राज्य में कोविड टीकाकरण की कुल 70,70,242 खुराकें दी गई, जिनमें 52,75,927 पहली खुराक और 17,94,315 दूसरी खुराक शामिल हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाने का अभियान गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा। मंगलवार को राज्य को टीके की पांच लाख खुराकें मिली थीं। हालांकि, स्टॉक सीमित होने के कारण टीकाकरण धीमी रफ्तार से चल रहा है। इस बीच, सरकार की ओर से तय मानदंडों का उल्लंघन करने के मामले में कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही, और छह अस्पतालों के खिलाफ अनियमितता बरतने का मामला दर्ज किया गया। कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए 5 मई से अगले दो सप्ताह के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू करने के बाद, राज्य उद्योग और वाणिज्य विभाग ने स्वीकृत समय के आगे तय एसओपी के साथ उद्योगों के संचालन के लिए दिशानिर्देश जारी किए।

तेलंगाना : सीएम के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में लॉकडाउन लागू करने से इनकार कर दिया है, क्योंकि यह लाखों लोगों की आजीविका को बुरी तरह से प्रभावित करता है। सीएम ने कल राज्य में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 के हालात की समीक्षा की। राज्य में पीएचसी उपकेंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं आज से कोविड रोगियों के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू कर रही हैं; जिन मरीजों को हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव पाया जाएगा और उन्हें होम आइसोलेशन में रखने की जरूरत होगी, उन्हें होम आइसोलेशन किट दी जाएगी। इस बीच, कल तक 5,892 नए दैनिक मामले और 46 मौतें दर्ज की गईं। इससे राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,81,640 और मृतकों की संख्या 2,625 हो गई। कल सभी श्रेणियों के कुल 48,306 लोगों को पहली खुराक और 32,361 लोगों को दूसरी खुराक मिली।

 

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र ने टीकाकरण में 1.67 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह नागरिकों को टीके की दोनों खुराक देने के मामले में राज्यों में पहला प्रदेश बन गया है। भाभा परमाणु ऊर्जा अनुसंधान केंद्र (बार्क) ने मुंबई में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए एक विशेष ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। पहले चरण में, प्लांट से 50 लीटर के लगभग 10 सिलेंडर उपलब्ध होंगे। सिलेंडर को दक्षिण-मध्य मुंबई के सरकारी अस्पतालों और कोविड केंद्रों में भेजा जाएगा। बार्क ने मांग के अनुरूप आपूर्ति बढ़ाने की इच्छा का संकेत दिया है। नेशनल कैमिकल्स फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) ने भी मुंबई में गोवंडी के शताब्दी अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया है।

गुजरात : आयुर्वेद व्यासपीठ की गुजरात इकाई ने राज्य में कोविड रोगियों के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर्स ऑन कॉल” (फोन कॉल पर आयुर्वेदिक डॉक्टर) सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत, 170 आयुर्वेदिक डॉक्टर कोविड रोगियों को फोन पर निशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श देंगे। इससे कोविड मरीजों को अपने घर पर रहते हुए कोविड से स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लगातार गिरावट के रुझान के साथ गुरुवार को कोविड-19 के 12,545 नए मामले दर्ज किए गए। दिन में 13,021 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी के साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना के नए मामलों का आंकड़ा पार कर गई है।


राजस्थान : कोविड-19 की दूसरी लहर में उछाल के कारण, राजस्थान सरकार ने पूरे राज्य में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है और 31 मई तक वैवाहिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। लॉकडाउन 10 मई को सुबह पांच बजे से 24 मई को सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। सभी पूजा स्थल बंद रहेंगे। चिकित्सीय आपात स्थितियों को छोड़कर, एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर, गांव से शहर या शहर से गांव आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। बस, टेम्पो, ट्रैक्टर, जीप सहित सभी सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। केवल अनुमति प्राप्त श्रमिकों को राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों के लिए माल को चढ़ाने और उतारने की अनुमति दी जाएगी।


मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में जनता कर्फ्यू को 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। कल राज्य के लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे सभी गतिविधियों को रोकने, शादियों को 15 मई तक टालने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों, आम लोगों और मध्यम वर्ग के लोगों को तत्काल नि:शुल्क इलाज मुहैया कराएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पैकेज की घोषणा की जा रही है। सरकार निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध करेगी। सीटी स्कैन, परीक्षण आदि भी नि:शुल्क होंगे। मध्य प्रदेश में कल संक्रमण के 12,841 नए मामले आए और 85 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 88,614 हैं और इनमें से 60 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में हैं।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ सरकार ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के टीकाकरण को प्राथमिकता देने वाली योजना में बदलाव करने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 18 से 44  वर्ष तक के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण को रोक दिया है। राज्य सरकार ने तीसरे चरण में टीकों के समान वितरण के लिए एक नई योजना बनाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए, मितानिन (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कोविड के लक्षणों वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें मुफ्त में दवाएं देने के लिए गांवों में घर-घर का दौरा कर रही हैं। सरकार की यह पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। राज्य में गंभीर कोविड रोगियों की संख्या में काफी गिरावट आई है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

गोवा: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संकेत दिया है कि राज्य में कोरोनावायरस का फैलाव रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया जा सकता है, क्योंकि संक्रमण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। गोवा में कोविड-19 संबंधित सख्त प्रतिबंध लागू है, जिसमें गैर-आवश्यक दुकानों को बंद करना शामिल है। गोवा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण फिल्म, टीवी की शूटिंग की अनुमति को रद्द कर दिया है। इंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) ने अभी गोवा में मौजूद सभी शूटिंग करने वाले दलों को अपना काम खत्म करने के लिए कहा है।

असम: असम ने गुरुवार को कोविड-19 के कारण कुल 46 मौतें दर्ज की, जबकि 4,936 लोगों की जांच कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कामरूप (मेट्रो) ने गुरुवार को कोविड-19 के 1,353 पॉजिटिव मामले आने की जानकारी दी। राज्य की 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान आधिकारिक तौर पर शुक्रवार से शुरू होगा। राज्य के 34 जिलों में से प्रत्येक को जोनों में बांटा गया है, ताकि अभियान को सुचारु रूप से चलाया जा सके। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कोविड-19 के हालात को लेकर स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की। सोनोवाल ने उपायुक्तों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की और जिलों में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

मणिपुर: मणिपुर में 380 नए पॉजिटिव मामले आए। कोविड-19 के बढ़ते मामलों और मृत्यु दर को देखते हुए राज्य सरकार ने इम्फाल नगर निगम (आईएमसी) और ग्रेटर इम्फाल के तहत आने वाले क्षेत्रों में लागू प्रतिबंधों को 16 मई तक बढ़ा दिया है। मणिपुर के स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि राज्य में ऑक्सीजन सिलिंडर की कोई कमी नहीं हैं, अनावश्यक रूप से खरीद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य में अब तक टीकाकरण कराने वालों की संख्या 2,42,359 हो गई है।

मेघालय: राज्य सरकार की ओर से शिलांग और पूर्वी खासी हिल्स जिले के बाकी हिस्सों में लॉकडाउन लगाने के 24 घंटे से भी कम समय में, गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण से दो लोगों की मौत और 347 नए मामले दर्ज किए गए। प्राथमिकता के आधार पर 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से टीके की 42,630 खुराक की आपूर्ति होने का इंतजार कर रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संपत कुमार ने कहा कि मेघालय में अगले सप्ताह कोविड-19 के मामले अपने चरम पर हो सकते हैं।

नागालैंड: नागालैंड ने गुरुवार को कोविड-19 के 267 नए मामले और 3 मौतें दर्ज कीं। सक्रिय मामलों की संख्या 2,245 हैं, जबकि कुल मामलों की 15,271 हो गई है। कंटेनमेंट संबंधी प्रतिबंध लागू होने से कोहिमा और दीमापुर में दुकानें बंद और सड़कें वीरान रहीं। ऑक्सीजन प्लांट के लिए और अधिक खेप गुरुवार को दीमापुर हवाई अड्डे पर पहुंच गई।

त्रिपुरा: अगरतला के नगरीय क्षेत्र में कोविड के मामलों की संख्या पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की एक बैठक की गई और किसी भी तरह की सामूहिक सभा के लिए अनुमति नहीं देने का फैसला लिया गया। इस बीच कल राज्य में 300 लोगों की जांच के साथ सबसे ऊंची पॉजिटिविटी रेट और एक मौत दर्ज की।

सिक्किम: सिक्किम में 264 कोविड मामले, तीन मौतें। राज्य के सक्रिय कोविड मामले 2,256 हैं। बुधवार को 50 कोविड मरीज स्वस्थ हुए। अभी 181 कोविड मरीज अस्पतालों में हैं। राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद रहती हैं और आपात जरूरत को छोड़कर, इंसानों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहती है। प्रति दिन 16-घंटे के इस लॉकडाउन के दौरान, केवल आवश्यक सेवाएं और दवाएं व आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को काम करने की अनुमति दी गई है। सिक्किम ने अपनी अंतर-राज्यीय सीमाओं को भी बंद कर दिया है और सेना व सुरक्षा कर्मियों, कमर्शियल ट्रांसपोर्टर्स और असाधारण आपात स्थितियों को छोड़कर एक-दूसरे जिले में आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया है। पांच या इससे अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होने से रोकने के लिए 16 मई तक धारा-144 को प्रभावी बनाया गया है।

पंजाबः जांच में पॉजिटिव आए रोगियों की कुल संख्या 4,16,350 है। सक्रिय मामलों की संख्या 66,568 है। कुल मौतों की संख्या 9,979 है। कोविड-19 की पहली खुराक के साथ कुल टीकाकरण की संख्या (हेल्थकेयर + फ्रंटलाइन वर्कर्स) 7,15,916 है। कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक पाने वालों (हेल्थकेयर + फ्रंटलाइन वर्कर्स) की संख्या 2,07,946 है। 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को लगी टीकों की कुल खुराक 24,37,386 है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगी दूसरी खुराक कुल संख्या 2,92,024 है।

हरियाणा: जांच में अब तक पॉजिटिव मिलने नमूनों की कुल संख्या 5,73,815 है। कोविड-19 के कुल सक्रिय मरीज 115842 हैं। मृतकों की संख्या 5,137 है। अब तक 41,25,253 लोगों ने टीकाकरण कराया है।

चंडीगढ़: कोविड-19 के प्रयोगशालाओं से सत्यापित मामले 47,552 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,420 है। कोविड-19 से अब तक होने वाली मौतों की कुल संख्या 541 है।

हिमाचल प्रदेश: अब तक जांच में कोविड पॉजिटिव मिले मरीजों की कुल संख्या 1,18,729 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,756 है। अब तक कुल दर्ज की गई मौतों की संख्या 1724 है।

पीआईबी तथ्यों की जांच

 

 

 

एमजी/एएम/आरकेएस/डीसी



(Release ID: 1717065) Visitor Counter : 228


Read this release in: English , Marathi , Gujarati