स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 17.49करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की निशुल्क खुराक प्रदान की हैं


राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 84लाख से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 53 लाख से ज्यादा खुराक प्रदान की जाएंगी

प्रविष्टि तिथि: 08 MAY 2021 10:45AM by PIB Delhi

भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग के साथ सरकार के सर्वांगीणदृष्टिकोण के माध्यम से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथ, टीकाकरण महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की उदार और त्वरित रणनीति एक मई, 2021 से लागू की गयी है। 28 अप्रैल से नय पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। संभावित लाभार्थी सीधा कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) पर या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 17.49 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक (17,49,57,770) प्रदान की हैं। इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत16,65,49,583खुराक हैं (आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक)।

अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 84 लाख से अधिक खुराक(84,08,187) उपलब्ध हैं। नकारात्मक संतुलन वाले राज्य टीके की आपूर्ति से ज्यादा उपभोग (अपव्यय सहित)दर्शा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए गए टीके को शामिल नहीं किया है।

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 53लाख से अधिक (53,25,000)खुराक दी जाएंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KWQM.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028G28.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PIO9.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZUX4.jpg

***

एमजी/एएम/पीके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1717001) आगंतुक पटल : 327
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam