PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 02 MAY 2021 7:51PM by PIB Delhi

 

·         देश में कोविड-19 टीके की खुराक आज 15.68 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई

·         पीएम मोदी ने नाइट्रोजन प्लांट को ऑक्सीजन प्लांट में बदलने की प्रगति की समीक्षा की

·         पीएम मोदी ने गैसीय ऑक्सीजन को मेडिकल उद्देश्य के लिए उपयोग करने की समीक्षा की

·         कैबिनेट सचिव ने दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की

·         दिल्ली को 120 एमटी तरल ऑक्सीजन के साथ दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस मिली

 

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

 

 राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के साथ भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 15.68 करोड़ से ज्यादा हुआ

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरा चरण की कल से शुरुआत होने के साथ देश में लगने वाले कोविड-19 के कुल टीकों की संख्या आज 15.68 करोड़ से पार हो गई।

  • पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टीके लगाये गए।
  • राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत पर है।
  • पिछले 24 घंटों में चार राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई। इनमें दमन एवं दीव व दादर नागर हवेली, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। 

ज्यादा जानकारी के लिए https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715531

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नाइट्रोजन संयंत्रों को ऑक्सीजन संयंत्रों में बदलने में प्रगति की समीक्षा की

ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए मौजूदा प्रेशर स्विंग एब्जॉर्बशन (पीएसए) नाइट्रोजन संयंत्रों को परिवर्तित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। उद्योगों के साथ विचार-विमर्श के बाद, अब तक 14 उद्योगों की पहचान की गई है, जहां नाइट्रोजन संयंत्रों के रूपांतरण का काम प्रगति पर है। इसके अलावा, इस कार्य के लिए उद्योग संघों की मदद से 37 नाइट्रोजन संयंत्रों की पहचान की गई है।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715515

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मेडिकल उद्देश्यों के लिए गैसीय ऑक्सीजन के उपयोग की समीक्षा की

स्टील प्लांट, पेट्रोकैमिकल इकाइयों के साथ रिफाइनरीज, रिच कंबस्टन प्रोसेस (उच्च दहन प्रक्रिया) का उपयोग करने वाले उद्योगों, पावर प्लांट्स जैसे कई उद्योगों के पास ऑक्सीजन प्लांट होते हैं, जो गैसीय ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं, जिनका दहन प्रक्रियाओं में इस्तेमाल होता है। इस ऑक्सीजन का मेडिकल उद्देश्य के लिए उपयोग किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि ऐसे संयंत्रों के निकट अस्थायी अस्पताल बनाकर बहुत कम समय में लगभग 10,000 ऑक्सीजनयुक्त बेड तैयार किए जा सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715535

कैबिनेट सचिव ने दिल्ली में कोविड-19 की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की

कैबिनेट सचिव श्री राजीव गाबा ने रविवार को राजधानी दिल्ली में कोविड-19 तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। बैठक में मौजूद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकारियों ने एक प्रस्तुति (प्रेज़ेंटेशन) भी दी। इसमें सक्रिय मामलों से संबंधित ताज़ा रुझान, मृत्यु और सकारात्मकता दर, चिकित्सा संबंधी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और उनके विस्तार की कार्य योजना, ऑक्सीजन उपलब्धता की स्थिति, होम आइसोलेशन की प्रक्रिया और हेल्पलाइन, एम्बुलेंस सेवा और कोविड की जांच जैसे तमाम पहलुओं को शामिल किया गया।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715577

दिल्ली को 120 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन के साथ दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस मिली

भारतीय रेलवे ने अबतक देश भर के विभिन्न राज्यों में 74 टैंकरों में 1094 मीट्रिक टन एलएमओ पहुंचाया है। 19 ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं और ऑक्सीजन से भरी 2 अतिरिक्त ऑक्सीजन एक्सप्रेस 4 टैंकरों में 61.46 मीट्रिक टन (लगभग) एलएमओ लेकर चल रही  हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715550

नगालैंड राज्य सरकार की मांग पर रेलवे ने आज दीमापुर में 10 आइसोलेशन कोच तैनात किए

कोविड के खिलाफ साझा लड़ाई में राष्ट्र की क्षमताओं को मजबूत करते हुए रेल मंत्रालय ने, अपने बहु-आयामी पहलों के बीच, करीब 64,000 बिस्तरों के साथ लगभग 4,000 आइसोलेशन कोच को तैनात किया है। अभी देश के विभिन्न हिस्सों में 213 आइसोलेशन कोच इस्तेमाल किए जा रहे हैं। आज की तारीख तक इन आइसोलेशन कोच में 3200 से ज्यादा निशुल्क बेड उपलब्ध हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715528

भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड टीके की 16.54 करोड़ ख़ुराकें निःशुल्क उपलब्ध कराईं

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास इस समय कोविड टीके की 78 लाख से ज्यादा ख़ुराकें मौजूद हैं। अगले 3 दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 56 लाख से अधिक टीके की अतिरिक्त ख़ुराकें मिल जाएंगी।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715493

 

IMPORTANT TWEETS

 

 

 *******

एमजी/एएम/आरकेएस

 



(Release ID: 1715590) Visitor Counter : 208