प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2021 8:13AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।  

अंबेडकर जयंती पर महान डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर को नमन करते हुए एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा: समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बना रहेगा।

***

एमजी/एएम/एसएस/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 1711725) आगंतुक पटल : 393
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam