स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

पिछले 20 दिनों में भारत में दैनिक रूप से स्वस्थ हुए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई

भारत में पिछले 7 दिनों में प्रति मिलियन जनसंख्या के मामले में अन्य देशों की तुलना में न्यूनतम मामले और न्यूनतम मृत्यु दर्ज करना जारी

Posted On: 27 JAN 2021 11:56AM by PIB Delhi

भारत में दैनिक नये मामलों में कमी के साथ दैनिक स्वस्थ होने की दर वृद्धि होना जारी है। पिछले 20 दिनों में दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रूप से अधिक रिकवरी दर्ज की गई है।

आज कुल स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 1,03,59,305 रही है।

पिछले 24 घंटों में 13,320 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 96.91 प्रतिशत हो गई है।

 

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BE2V.jpg

पिछले कुछ हफ्तों में नये सक्रिय मामलों की संख्या में दिन प्रतिदिन ग्राफ में निरंतर बदलाव देखा जा सकता है। पिछले 24 घंटों में देश में 12,689 नये केस दर्ज किए गए हैं।

भारत में कुल सक्रिय मामले आज 1,76,498 पर हैं।

भारत में वर्तमान सक्रिय मामले अब भारत के कुल पुष्टि वाले मामलों का मात्र 1.65 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UP05.jpg

पिछले 7 दिनों में भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या (69) पर न्यूनतम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00342CJ.jpg

यह उत्साहजनक परिणाम केन्द्र सरकार के नेतृत्व में चलाए गए अग्रसक्रिय और सुनियोजित रणनीति के तहत परीक्षा जांच तकनीक के कारण सामने आए हैं। केन्द्र द्वारा शीघ्र पहचान के माध्यम से उच्च और तेजी के साथ की गई जांच, गहन निगरानी और देखभाल, बेहतर चिकित्सा और उच्च गुणवत्तायुकत देखभाल के साथ घर में रह रहे रोगियों का इलाज जैसे उपायों ने स्वस्थ हुए मामलों की संख्या में महत्वपूर्ण रूप से वृद्धि की है।

केन्द्र और राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में प्रभावी नैदानिक उपचार, देखरेख में होम आइसोलेशन, ऑक्सीजन उपयोग में सहायता, स्ट्रॉइड का उपयोग, मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एम्बुलेंसों की उन्नत सुविधाओं और समय से मिले उपचार पर भी निरंतर ध्यान दिया गया है। केन्द्र सरकार ने उपयुक्त मात्रा में वेंटिलेटर्स, पीपीई किट और औषधियों आदि के मामले में राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों की पूर्ण सहायता की है। होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों के मामले में, आशा कर्मियों के अथक प्रयास ने भी रोगियों की प्रभावी निगरानी और देखभाल में प्रगति को सुनिश्चित किया है।

ई-संजीवनी डिजिटल प्लेटफॉर्म ने टेली-मेडिसिन सेवाओं को सक्षम बनाया है, जिसके माध्यम से कोविड-19 को फैलने से रोकने में सफलता हासिल की गई है और इसके साथ-साथ गैर-कोविड आवश्यक देखभाल के लिए भी प्रावधानों को सक्षम बनाया गया है। केन्द्र ने गहन चिकित्सा इकाइयों में कार्यरत चिकित्सकों की नैदानिक प्रबंधन क्षमताओं में वृद्धि पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया है। नई दिल्ली के एम्स के रोग विशेषज्ञों के द्वारा कोविड-19 प्रबंधन अभ्यास पर राष्ट्रीय ई-आईसीयू के आयोजन ने भी इस दिशा में सहायता प्रदान की है।

27 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, 20 लाख से अधिक (20,29,480) लाभार्थियों को देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत खुराक दी जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 194 सत्रों के दौरान 5,671 लोगों का टीककरण किया गया है। अब तक 36,572 सत्रों का आयोजन किया जा चुका है।

क्रम संख्या

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश

टीकाकृत लाभार्थी

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2,369

2

आंध्र प्रदेश

1,56,129

3

अरुणाचल प्रदेश

7,307

4

असम

19,837

5

बिहार

88,450

6

चंडीगढ़

1,928

7

छत्तीसगढ

40,025

8

दादरा और नगर हवेली

345

9

दमन और दीव

320

10

दिल्ली

33,219

11

गोवा

1,796

12

गुजरात

91,927

13

हरियाणा

1,05,419

14

हिमाचल प्रदेश

13,544

15

जम्मू और कश्मीर

16,173

16

झारखंड

18,413

17

कर्नाटक

2,31,607

18

केरल

71,973

19

लद्दाख

670

20

लक्षद्वीप

676

21

मध्य प्रदेश

67,083

22

महाराष्ट्र

1,36,901

23

मणिपुर

2,485

24

मेघालय

2,748

25

मिजोरम

4,852

26

नगालैंड

3,675

27

ओडिशा

1,77,090

28

पुदुचेरी

1,813

29

पंजाब

39,418

30

राजस्थान

1,61,332

31

सिक्किम

1,047

32

तमिलनाडु

73,953

33

तेलंगाना

1,30,425

34

त्रिपुरा

19,698

35

उत्तर प्रदेश

1,23,761

36

उत्तराखंड

14,546

37

पश्चिम बंगाल

1,22,851

38

विभिन्न

43,675

कुल

20,29,480

 

9 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 84.52 प्रतिशत नये स्वस्थ मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में, केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,290 नये रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसके पश्चात महाराष्ट्र में 2,106 रोगी स्वस्थ हुए हैं और कर्नाटक में 738 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004BXD7.jpg

7 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से नये मामलों का 84.73 प्रतिशत योगदान रहा है।

केरल एक दिन में 6,293 नये मामलों के साथ सर्वाधिक दैनिक मामलों में अग्रणी है। इसके पश्चात महाराष्ट्र में 2,404 और कर्नाटक में 529 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005WMB3.jpg

सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से नई मृत्यु का 83.94 प्रतिशत दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 47 मृत्यु, इसके पश्चात केरल में 19 और छत्तीसगढ़ में 14 दैनिक मृत्यु दर्ज की गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006S98N.jpg

पिछले सात दिनों में प्रति मिलियन जनसंख्या पर भारत में सिर्फ एक मृत्यु दर्ज की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007GJVM.jpg

 

****

एमजी/एएम/एसएस/एमएस



(Release ID: 1709353) Visitor Counter : 207