स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

देश में कोविड-19 के दैनिक नए मामले आठ महीने बाद 9 हजार से नीचे, पिछले 24 घंटों में 8,635 मामले दर्ज किए गए


कोविड से रोज होने वाली मौतों की संख्या 8.5 महीने में सबसे कम होकर 100 से नीचे रह गई

कोविड से बचाव के लिए अब तक 39.5 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया

Posted On: 02 FEB 2021 11:33AM by PIB Delhi

भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट का रुख है।

10 सितंबर 2020 को 95,735 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद ऐसे मामले आज 8 महीने में सबसे कम होकर 8,635 रह गए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001A4O2.jpg

भारत के औसत दैनिक नए मामलों में भी पिछले 5 हफ्तों में साफ गिरावट देखी गई है। जहां 30 दिसंबर 2020 से 5 जनवरी 2021 की अवधि में इनकी संख्या 18,934 थी वहीं 27 जनवरी से 2 फरवरी 2021 की अवधि में दैनिक नए मामलों का औसत घटकर 12,772 रह गया है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KFUL.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोविड से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी साढ़े आठ महीनों में सबसे कम होकर 100 से नीचे रही। गत वर्ष 15 मई को कोविड से 100 लोगों की मौत हुई थी।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0039GSF.jpg

 

 

पिछले 5 हफ्तों में कोविड से होने वाली औसत दैनिक मौत के आंकड़े भी इसी तरह की गिरावट को दर्शाते हैं। 30 दिसंबर 2020 से 5 जनवरी 2021 की अवधि में दर्ज 242 औसत दैनिक मौतों की तुलना में 27 जनवरी से 2 फरवरी 2021 की अवधि में यह संख्या 128 पर सिमट गई ।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004W6R9.jpg

देश में कोविड के कुल सक्रिय मामले भी आज घटकर 1.63 लाख (1,63,353) तक सिमित हो गए। वर्तमान में ऐसे सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 1.52 प्रतिशत है।

देश में कोविड से ठीक होने वालों की कुल संख्या भी आज 1.04 करोड़ (1,04,48,406) पर पहुंच गई। इसके साथ ही रिकवरी दर 97.05 प्रतिशत हो गई है। 2 फरवरी 2021 की सुबह 8 बजे तक देश में कुल 39.50 लाख (39,50,156) लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड टीकाकरण किया गया।

क्र सं

राज्य केन्द्र शासित प्रदेश

लाभार्थी टीकाकरण

1

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

2,727

2

आंध्र प्रदेश

1,87,252

3

अरुणाचल प्रदेश

9,791

4

असम

39,724

5

बिहार

1,84,215

6

चंडीगढ़

3,803

7

छत्तीसगढ़

76,705

8

दादरा और नगर हवेली

832

9

दमन दीव

441

10

दिल्ली

64,711

11

गोवा

4,509

12

गुजरात

2,56,097

13

हरियाणा

1,26,759

14

हिमाचल प्रदेश

33,434

15

झारखंड

48,057

16

कर्नाटक

3,16,228

17

केरल

1,93,925

18

लद्दाख

1,234

19

लक्ष्यद्वीप

807

20

मध्यप्रदेश

2,98,376

21

महाराष्ट्र

3,10,825

22

मणिपुर

4,373

23

मेघालय

4,564

24

मिजोरम

9,932

25

नगालैंड

3,998

26

ओडिशा

2,07,462

27

पुद्दुचेरी

2,988

28

पंजाब

59,285

29

राजस्थान

3,33,930

30

सिक्किम

2,166

31

तमिलनाडु

1,12,687

32

तेलंगाना

1,68,771

33

त्रिपुरा

31,190

34

उत्तर प्रदेश

4,63,793

35

उत्तराखंड

37,505

36

पश्चिम बंगाल

2,66,407

37

अतिरिक्त

54,019

कुल

 

39,50,156

 

पिछले 24 घंटों में, 3,516 सत्रों में 1,91,313 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।

अब तक टीकाकरण के 72,731 सत्र आयोजित किए गए हैं।

हर दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि देखी गई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005IHF3.jpg

पिछले 24 घंटो के दौरान 13423 कोविड मरीज स्वस्थ्य हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

85.09 प्रतिशत रिकवरी के नए मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से रहे। 

एक दिन में 5,215 नए रिकवरी के मामलों के साथ केरल सबसे आगे है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 3,289 लोग बीमारी से ठीक हुए इसके बाद छत्तीसगढ़ का नंबर रहा जहां एक दिन में 520 लोग कोविड से ठीक हुए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006CFQU.jpg

 

दैनिक नए मामलों में से 80.10 प्रतिशत 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 3,459 रहे। इसके बाद महाराष्ट्र में 1,948, जबकि तमिलनाडु में 502 नए मामले सामने आए।

कोविड प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप में राज्यों का समर्थन करने के लिए केंद्र ने केरल और महाराष्ट्र में उच्च स्तरीय टीम भेज रहा है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007AAHP.jpg

पिछले 24 घंटों में कोविड से 94 मौतें दर्ज की गई हैं।पांच राज्यों / संघ शासित प्रदेशों में कोविड से दैनिक मृत्यु का प्रतिशत 65.96 है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा(27) मौत हुई हैं। केरल में एक दिन में 17 और तमिलनाडु में 7 लोगों की मौत कोविड से हुई है। सोलह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटों में कोविड से किसी के भी मरने की कोई सूचना नहीं है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008HKDM.jpg

****

 

 

एमजी/एएम/एमएस/एसएस



(Release ID: 1694508) Visitor Counter : 244