स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

निरन्तर गिरावट के साथ भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 1.71 लाख हुई


लगभग 30 लाख लाभार्थियों का कोविड-19 का टीकाकरण किया गया

Posted On: 29 JAN 2021 11:59AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट हो रही है। यह आज घटकर 1.71 लाख (1,71,686) रह गई है।

फिलहाल संक्रमित मरीजों की संख्या भारत के अब तक के कुल संक्रमित मामलों की तुलना में केवल 1.60 प्रतिशत है।

प्रति मिलियन जनसंख्या पर भारत का केसलोड वैश्विक स्तर पर सबसे कम केसलोड वाले देशों में शामिल है, जो 7,768 है। जर्मनी, रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में यह गिनती बहुत अधिक है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001A5G7.jpg

 

17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति मिलियन मामले राष्ट्रीय औसत (7,768) से कम हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002205M.jpg

 

भारत में आज तक कुल मिलाकर 19.5 करोड़ से अधिक (19,50,81,079) जांच की गई है। पिछले 24 घंटों में 7,42,306 जांच की गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर कुल संक्रमण दर घटकर 5.50 प्रतिशत हो गई है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003GZY8.jpg

 

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 29 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक कुल लगभग 30 लाख (29,28,053) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। 

 

क्र.सं.

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश

लाभार्थियों का टीकाकरण

1

अंडमार एवं निकोबार द्वीपसमूह

2656

2

आन्ध्र प्रदेश

171683

3

अरूणाचल प्रदेश

8656

4

असम

28918

5

बिहार

107174

6

चंडीगढ

2764

7

छत्तीसगढ़

62115

8

दादरा एवं नगर हवेली

493

9

दमन एवं दीव

286

10

दिल्ली

48008

11

गोवा

2882

12

गुजरात

162616

13

हरियाणा

115968

14

हिमाचल प्रदेश

18848

15

जम्मू-कश्मीर

22401

16

झारखंड

24315

17

कर्नाटक

286089

18

केरल

106583

19

लद्दाख

818

20

लक्षद्वीप

746

21

मध्य प्रदेश

195187

22

महाराष्ट्र

220587

23

मणिपुर

2855

24

मेघालय

3870

25

मिजोरम

6728

26

नगालैंड

3973

27

ओडिशा

194058

28

पुडुचेरी

1813

29

पंजाब

50977

30

राजस्थान

257833

31

सिक्किम

1776

32

तमिलनाडु

88467

33

तेलंगाना

151246

34

त्रिपुरा

24302

35

उत्तर प्रदेश

294959

36

उत्तराखंड

19517

37

पश्चिम बंगाल

187485

38

विविध

48,401

कुल

29,28,053

 

 

पिछले 24 घंटों में, 10,205 सत्रों में 5,72,060 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया।

अबतक 52,878 सत्र आयोजित किए गए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043RKV.jpg

प्रत्येक दिन टीकाकरण वाले लाभार्थियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005CQTC.jpg

कुल टीकाकरण लाभार्थियों का 72.46 प्रतिशत हिस्सा 10 राज्यों से है। टीकाकरण लाभार्थियों की अधिकतम संख्या उत्तर प्रदेश में है, जबकि इसके बाद कर्नाटक और राजस्थान का स्थान है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006HVPJ.jpg

 

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1.03 करोड़ (1,03,94,352) कोविड-19 से संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए, जो संक्रमण से ठीक होने की 96.96 प्रतिशत दर का सूचक है।

 

पिछले 24 घंटों में 18,855 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 20,746 मरीज पिछले 24 घंटों में ठीक हो गए।

 

अंतिम रिपोर्ट आने तक छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 6,451 नए मामले पाए गए, 6,479 मरीज स्वस्थ हुए और 35 मरीजों की मृत्यु हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिला स्तर और राज्य स्तर पर पहल होने, मरीजों के स्वस्थ होने तथा मरीजों की मृत्यु होने के कारण आंकड़ों में उछाल उछाल हुआ है।

 

7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्वस्थ होने वाले नए लोगों के 85.36 प्रतिशत मामले पाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में एक दिन में अधिकतम 6,479 नए मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद, पिछले 24 घंटों में केरल और महाराष्ट्र में क्रमशः 5,594 तथा 3,181 लोग स्वस्थ हुए।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007CJD8.jpg

 

5 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के 85.73 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ में अधिकतम 6451 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। उपर्युक्त विवरण के अनुसार, जिला स्तर और राज्य स्तर पर पहल होने, मरीजों के स्वस्थ होने तथा मरीजों की मृत्यु होने के कारण आंकड़ों में उछाल उछाल हुआ है।

इसके बाद केरल एवं महाराष्ट्र का स्थान है, जहां क्रमशः 5,771 और 2,889 नए मामले पाए गए हैं।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0082UOD.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 163 मरीजों की मृत्यु हुई है।

8 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से 85.89 प्रतिशत मौतों के नए मामले पाए गए हैं।

महाराष्ट्र में अधिकतम 50 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ और केरल का स्थान है, जहां क्रमशः 35 तथा 19 मौतों के मामले सामने आए।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009K2BW.jpg

 

19 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति मिलियन जनसंख्या पर मौतों के मामले राष्ट्रीय औसत (112) से कम पाए गए हैं।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010LG6L.jpg

 

 

***

एमजी/एएम/एसकेएस/सीएल



(Release ID: 1693242) Visitor Counter : 210