स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में 8 महीने के बाद सबसे कम नए मामले दर्ज किए गए; पिछले 24 घंटों के दौरान 9,102 पॉजीटिव मामले पाए गए


कुल मामलों की संख्या में सक्रिय मामलों की दर 1.66 फीसदी हैं

8 महीने से अधिक समय के बाद दैनिक मृत्यु दर घटकर 117 हुई

टीकाकृत स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 20 लाख के पार  पहुंची

Posted On: 26 JAN 2021 11:18AM by PIB Delhi

भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ जारी अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दैनिक नए मामलों ने आज कमी का एक नया स्तर पार किया है।

237 दिनों के बाद पहली बार पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 9,102 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। 4 जून, 2020 को 9,304 दैनिक नए मामले सामने आए थे।

केंद्र की एक निरंतर, सक्रिय रणनीति के साथ दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। इससे दैनिक मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट आई है। देश में 8 महीने (8 महीने 9 दिन) से अधिक समय के बाद पिछले 24 घंटों में 120 से कम (117) मौतें दर्ज हुई हैं।

WhatsApp Image 2021-01-26 at 9.59.20 AM.jpeg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या आज गिरकर 1,77,266 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर कम होता जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 6,916 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है।

प्रति मिलियन जनसंख्या पर सक्रिय मामले दुनिया में सबसे कम (128) हैं। जर्मनी, रूस, ब्राजील, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रति मिलियन आबादी के मामले बहुत अधिक हैं।

WhatsApp Image 2021-01-26 at 10.19.03 AM.jpegभारत की प्रति मिलियन जनसंख्या में मामले भी दुनिया में सबसे कम (7,736) हैं।

WhatsApp Image 2021-01-26 at 10.15.08 AM.jpeg

26 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, 20,23,809 लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया गया।

पिछले 24 घंटों में, 7,764 सत्र आयोजित कर 4,08,305 लोगों को टीका लगाया गया था।

अब तक 36,378 सत्र आयोजित किए गए हैं।

 

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीका प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या

1

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

2,369

2

आंध्र प्रदेश

1,56,120

3

अरुणाचल प्रदेश

7,307

4

असम

19,837

5

बिहार

88,450

6

चंडीगढ़

1,928

7

छत्तीसगढ

40,025

8

दादरा और नगर हवेली

345

9

दमन और दीव

320

10

दिल्ली

33,219

11

गोवा

1,796

12

गुजरात

91,927

13

हरियाणा

1,05,419

14

हिमाचल प्रदेश

13,544

15

जम्मू और कश्मीर

16,173

16

झारखंड

18,413

17

कर्नाटक

2,31,172

18

केरल

71,973

19

लद्दाख

670

20

लक्षद्वीप

676

21

मध्य प्रदेश

67,083

22

महाराष्ट्र

1,36,901

23

मणिपुर

2,485

24

मेघालय

2,748

25

मिजोरम

4,852

26

नगालैंड

3,675

27

ओडिशा

1,77,090

28

पुदुचेरी

1,813

29

पंजाब

39,418

30

राजस्थान

1,61,116

31

सिक्किम

1,047

32

तमिलनाडु

69,027

33

तेलंगाना

1,30,390

34

त्रिपुरा

19,698

35

उत्तर प्रदेश

1,23,761

36

उत्तराखंड

14,546

37

पश्चिम बंगाल

1,22,851

38

विभिन्न

43,625

 

कुल

20,23,809

 

कुल ठीक होने वाले मामले आज 1.03 करोड़ (1,03,45,985) हो गए हैं जिसकी बदौलत रिकवरी दर 96.90% पहुंच गई है। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की अंतर बढ़ता जा रहा है और वर्तमान में यह 1,01,68,719 हो गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 15,901 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 83.68 फीसदी 9 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,606 रोगी ठीक हुए हैं। इसके बाद एक दिन में महाराष्ट्र में 3,080 और कर्नाटक में 1,036 रोगी ठीक हुए हैं।

WhatsApp Image 2021-01-26 at 10.02.00 AM.jpeg

 

नए मामलों का 81.76 फीसदी हिस्सा 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से है।

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम दैनिक नए मामलों की संख्या में केरल का नंबर सबसे ऊपर आता है जहां से 3,361 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र में 1,842 नए मामले तथा तमिलनाडु से 540 नए मामले दर्ज किए।

WhatsApp Image 2021-01-26 at 9.50.02 AM.jpeg

पिछले 24 घंटे के दौरान दर्ज की गई 117 मौतों में से 63.25 फीसदी मौतें पांच राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से है।

महाराष्ट्र में इस दौरान 30 मौतें हुई हैं और इसके बाद केरल तथा छत्तीसगढ़ में क्रमशः 17 और 13 नई मौतों हुई हैं।

WhatsApp Image 2021-01-26 at 9.52.53 AM.jpeg

एमजी/एएम/ केजे



(Release ID: 1692510) Visitor Counter : 296