प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने शिवमोगा की दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है

प्रविष्टि तिथि: 22 JAN 2021 10:33AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिवमोगा की दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। 

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शिवमोगा में हुई जान-माल की हानि से मुझे बहुत दु:ख हुआ है। शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति मैं संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

 

***

एमजी/एएम/आईपीएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1691153) आगंतुक पटल : 251
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam