प्रधानमंत्री कार्यालय

गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्शों से प्रेरित होकर देश आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

प्रविष्टि तिथि: 20 JAN 2021 3:29PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी को उनके प्रकाश परब पर नमन किया है। उन्होंने इस शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 6 लाख से अधिक लाभार्थियों को वित्तीय सहायता जारी करने के बाद बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री ने प्रकाश परब के अवसर पर लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि गुरु साहिब उनके प्रति बहुत दयालु रहे हैं और उन्हें उनकी सेवा करने का पर्याप्त अवसर दिया है। गुरु साहिब का जीवन और संदेश हमें सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करता है।  श्री मोदी ने कहा कि शक्ति और साहस का यह स्तर सेवा और सच्चाई की भावना से आता है और देश गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए इस पथ पर आगे बढ़ रहा है।

*****

 एमजी/एएम/एमकेएस/


(रिलीज़ आईडी: 1690521) आगंतुक पटल : 261
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam