स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

दैनिक मौतों की संख्या में निरंतर गिरावट; पिछले 16 दिनों से दैनिक मौतों की संख्या 300 से कम


ब्रिटेन के कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 90 पहुंची; पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला नहीं

प्रविष्टि तिथि: 10 JAN 2021 12:32PM by PIB Delhi

अस्पताल में भर्ती मामलों के प्रभावी नैदानिक प्रबंधन पर केंद्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों की केंद्रित कोशिशों ने भारत की मृत्यु दर में निरंतर कमी सुनिश्चित की है जो आज 1.44 प्रतिशत है। प्रभावी कंटेनमेंट कार्यनीति, जांच में निरन्तर तेजी और सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में देखभाल प्रोटोकॉल के समग्र मानदंड पर आधारित मानकीकृत नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल के कारण नई मौतों की संख्या कमी आई है।

    पिछले 16 दिनों से देश में 300 से कम नई मौतें दर्ज की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2021-01-10 at 10.30.26 AM (1).jpeg

    कोविड प्रबंधन और अनुक्रिया नीति के एक हिस्से के रूप में, केंद्र सरकार का बड़ा फोकस न केवल कोविड को सीमित करने पर रहा है, बल्कि मौतों में कमी लाने तथा कोविड के गंभीर तथा अति गंभीर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण नैदानिक देखभाल उपलब्ध कराने के द्वारा जीवन को बचाने पर भी रहा है। केन्द्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप देश भर में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हुई हैं।

प्रति मिलियन जनसंख्या में भारत में सबसे कम मौतें (109) हुई हैं। रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों में प्रति मिलियन जनसंख्या में ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

WhatsApp Image 2021-01-10 at 10.16.32 AM.jpeg

भारत में वर्तमान सक्रिय मामले 2,23,335 हैं जो भारत के कुल पजिटिव मामलों के केवल 2.14 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में 19,299 मामलों की रिकवरी ने कुल सक्रिय मामलों में 855 की गिरावट सुनिश्चित की है

यह आंकड़ा पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में बदलाव दर्शाता है। महाराष्ट्र में 1,123 मामलों के साथ अधिकतम पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए जबकि राजस्थान में 672 मामलों की गिरावट के साथ अधिकतम नकारात्मक परिवर्तन दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2021-01-10 at 9.56.57 AM.jpeg

भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या में सक्रिय मामले दुनिया में सबसे कम हैं। भारत में यह संख्या 162 है, जबकि ब्राजील, रूस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में प्रति मिलियन जनसंख्या में अधिक सक्रिय मामले दर्ज किए गये हैं।

WhatsApp Image 2021-01-10 at 10.14.33 AM.jpeg

स्वस्थ हो चुके कुल मामलों की संख्या आज 10,075,950 पहुंच चुकी हैं। रिकवरी दर सुधर कर 96.42 प्रतिशत पर आ गई है।

स्वस्थ हो चुके नए मामलों में दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का 79.12 प्रतिशत का योगदान है।

    केरल में कोविड से 5,424 व्यक्ति स्वस्थ हो गये। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या क्रमशः 2,401 और 1,167 रही।

WhatsApp Image 2021-01-10 at 9.51.49 AM.jpeg

    पिछले 24 घंटों में 18,645 मामले दर्ज किए गए।

    नए मामलों में दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने 82.25 प्रतिशत का योगदान दिया है।

    केरल में पिछले 24 घंटों में 5,528 मामले दर्ज किए गये। महाराष्ट्र में 3,581 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि छत्तीसगढ़ में कल 1,014 दैनिक मामले दर्ज किए गये।

WhatsApp Image 2021-01-10 at 9.49.16 AM.jpeg

    पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए मौत के 201 मामलों के 73.63 प्रतिशत सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

    57 मौतों के साथ महाराष्ट्र ने अधिकतम मौतें दर्ज कराई। केरल में भी 22 तथा पश्चिम बंगाल में 20 मौतें दर्ज की गईं।

WhatsApp Image 2021-01-10 at 9.50.25 AM.jpeg

    ब्रिटेन के नए जीनोम से कुल 90 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।

****

एमजी/एएम/एसकेजे/एनके

 


(रिलीज़ आईडी: 1687445) आगंतुक पटल : 331
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada