स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत का सक्रिय मामले घटकर 2.50 लाख तक पहुँचे; यह कुल मामलों का 2.43 प्रतिशत है
विश्व में सर्वाधिक 99 लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हुए
Posted On:
02 JAN 2021 11:10AM by PIB Delhi
देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट का रुख जारी है। भारत में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2.50 लाख (2,50,183) पर पहुँच गई है।
भारत की मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या अब 2.5 प्रतिशत से कम होकर 2.43 प्रतिशत पर आ गई है।
भारत में 19,079 व्यक्तियों में कोविड की पुष्टि हुई है, जबकि इसी अवधि के दौरान 22,926 रोगी स्वस्थ हुए है। इसने पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 4,071 की गिरावट दर्ज की गई है।
![WhatsApp Image 2021-01-02 at 9.34.12 AM.jpeg](http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RPI4.jpg)
पांच राज्यों अर्थात केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से कुल 62 प्रतिशत सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।
![WhatsApp Image 2021-01-02 at 9.46.08 AM.jpeg](http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0022OLG.jpg)
भारत ने पिछले 7 दिनों (101) में प्रति मिलियन आबादी में सबसे कम नए मामले दर्ज किए हैं। पिछले 7 दिनों में प्रति मिलियन जनसंख्या पर ब्राजील, रूस, फ्रांस, इटली, अमेरिका और ब्रिटेन में बहुत अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
![WhatsApp Image 2021-01-02 at 9.53.28 AM.jpeg](http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WZSX.jpg)
भारत की कुल स्वस्थ होने वाले रोगियो की संख्या 1 करोड़ के करीब है। कुल स्वस्थ हुए रोगियों के मामले 99 लाख (99,06,387) से अधिक हो चुके हैं।
रिकवरी दर आज बढ़कर 96.12% हो गई है। स्वस्थ हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतराल लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में यह 96,56,204 हैं।
नए स्वस्थ हुए रोगियो के मामलों में 78.64% का योगदान दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किया गया है।
केरल मॆ 5,111 रोगी कोविड से स्वस्थ हुए जबकि महाराष्ट्र में 4,279 रोगी स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में दैनिक स्वस्थ दर 1,469 रोगी दर्ज की गई है।
![WhatsApp Image 2021-01-02 at 9.32.38 AM.jpeg](http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0048EXJ.jpg)
दस राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से 80.56% नए मामले सामने आए हैं।
केरल ने पिछले 24 घंटों में 4,991 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में कल 3,524 नए मामले दर्ज किए गए जबकि पश्चिम बंगाल में 1,153 नए मामले दर्ज किए गए।
![WhatsApp Image 2021-01-02 at 9.29.08 AM.jpeg](http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0059IW9.jpg)
पिछले 24 घंटों में 224 मृत्यु दर्ज की गई हैं। उनमें से 75.45 प्रतिशत दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।
26.33 प्रतिशत मृत्यु के नए मामले महाराष्ट्र से हैं, यहाँ 59 रोगियों की मृत्यु हुई है। पश्चिम बंगाल में भी 26 रोगियो की मृत्यु जबकि केरल में 23 रोगियो की मृत्यु हुई है।
![WhatsApp Image 2021-01-02 at 9.31.23 AM.jpeg](http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006FSV2.jpg)
****
एमजी/एएम/एसएस/डीए
(Release ID: 1685614)
Visitor Counter : 309
Read this release in:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam