स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत का सक्रिय मामलों में गिरावट जारी; 3.6 लाख के नीचे पहुंचे


पिछले 15 दिनों से लगातार रोज आने वाले नये मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है

पिछले 7 दिनों से दैनिक मृत्यु दर 500 से कम है

Posted On: 12 DEC 2020 12:26PM by PIB Delhi

 भारत में कोविड के सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कुल सक्रिय मामले आज 3.6 लाख (3,59,819) के नीचे पहुंच गए हैं।

प्रतिदिन ठीक होने वाले मामलों की अधिक संख्या और मृत्यु दर में गिरावट की वजह से ऐसा सुनिश्चित हो सका है। भारत में वर्तमान में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों का 3.66% हिस्सा है। पिछले 24 घंटों में 33,494 नए मरीज ठीक हुए हैं और इसकी बदौलत एक्टिव मामलों में 3930 की कमी आई है।

WhatsApp Image 2020-12-12 at 10.05.34 AM.jpeg

पिछले सप्ताह से कोविड के दैनिक सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। पिछले 15 दिनों के दौरान रोज आने वाले नए मामलों की तुलना में  ठीक होने वाले मामलों की संख्या अधिक है। पिछले 24 घंटे के दौरान 30,006 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इसी अवधि के दौरान कुल  33,494 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है या वो ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002E9WG.jpg

बड़ी संख्या में ठीक हो रहे मरीजों की बदौलत रिकवरी दर सुधरकर 94.89% पर पहुंच गई है।

WhatsApp Image 2020-12-12 at 10.03.04 AM.jpeg

अभी तक कुल 93,24,328 मरीज ठीक हो चुके हैं। उपचाराधीन मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है और फिलहाल यह 89,64,509 पर है।

ठीक होने वाले मामलों में  74.46% योगदान 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 4,748 मरीजों स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं इसके बाद पश्चिम बंगाल में 2,873 और महाराष्ट्र में 2,774 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

नए मामलों में से 74.16 फीसदी योगदान 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों का है।

WhatsApp Image 2020-12-12 at 10.01.11 AM.jpeg

केरल में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 4,642 दर्ज किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र में 4,268 नए मामले और पश्चिम बंगाल में 2,753 नए मामले दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटों में 442 मरीजों की मौत हुई है।

WhatsApp Image 2020-12-12 at 9.58.18 AM.jpeg

78.05  फीसदी नई मौतें दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (87) हुई हैं जिसके बाद दिल्ली और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 60 और 50 दैनिक मौतें हुई हैं।

WhatsApp Image 2020-12-12 at 9.59.33 AM.jpeg

पिछले कई दिनों से दैनिक मौतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 7 दिनों से  हर रोज 500 से कम मौतें हो रही है।

WhatsApp Image 2020-12-12 at 10.07.46 AM.jpeg

 

एमजी/ एएम/ केजे

 



(Release ID: 1680228) Visitor Counter : 172