स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोराना से दैनिक आधार पर ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से अधिक होने से सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट सुनिश्चित


सक्रिय मामले कुल मामलों से 5 प्रतिशत नीचे आए

Posted On: 19 NOV 2020 11:30AM by PIB Delhi

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,576 व्यक्ति कोरोना से प्रभावित पाए गए। इसी अवधि में नए48,493 व्यक्ति ठीक हुए। इससे ये सुनिश्चित होता है कि सक्रिय मामलों में कुल 2917 मामलों की गिरावट आई।

नए ठीक होने का मामला पिछले 47 दिनों से नए मामलों से आगे निकल गया है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001EILX.jpg

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YKA0.jpg

आज भारत का सक्रिय मामला 5 प्रतिशत से नीचे आ गया।

प्रतिदिन ठीक होने का मामला दैनिक मामलों से अधिक होने से यह निष्कर्ष निकलता है कि भारत के कोविड के सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि भारत का वर्तमान 4,43,303 सक्रिय मामला भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का महज 4.95 प्रतिशत है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003SWD4.jpg

 

प्रत्येक 24 घंटे के चक्र में ठीक होने वाले नए मामलों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक होने से ठीक होने की दर सुधर कर आज 93.58 प्रतिशत हो गई। कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 83,83,602 है। ठीक हुए मामलों और निरंतर बढ़ते सक्रिय मामलों के बीच का अंतर अभी 79,40,299 है।

ठीक हुए नए 77.27 प्रतिशत मामलों में 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों का योगदान है।

कोविड से ठीक होने वाले 7,066 व्यक्तियों में सबसे अधिक केरल से लोग ठीक हुए। दिल्ली में दैनिक आधार पर ठीक होने वालों की संख्या 6,901 रही जबकि महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या 6,608 रही।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0040BMA.jpg

 

77.28 प्रतिशत नए मामलों में 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों का योगदान रहा।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7,486 नए मामले सामने आए केरल में 6,419 नए मामले पाए गए जबकि कल महाराष्ट्र में 5,011 नए मामले पाए गए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005UBGA.jpg

 

पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से मरने वाले 585 मामलों में से 79.49 प्रतिशत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से रहे।

दिल्ली में 131 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और यह 22.39 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 100 रही जबकि पश्चिम बंगाल में मृत्यु के 54 मामले सामने आए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0066IUA.jpg

****

एमजी/एएम/एजी/सीएल



(Release ID: 1674002) Visitor Counter : 241